सऊदी किंग से अपने नागरिक के लिए क्षमा याचना मांगेंगे श्रीलंकाई राष्ट्रपति!

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा दिसानायके निजी रूप से अपने देश के एक युवक के लिए सऊदी शासक से क्षमा याचना मांगेंगे. इस युवक को सऊदी अरब में मौत की सजा मिली है. युवक के एक सोशल मीडिया पोस्ट को ईश निंदा के बराबर माना गया. इसी 'अपराध' में इस युवक को मौत की सजा सुनाई गई है. 

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा दिसानायके निजी रूप से अपने देश के एक युवक के लिए सऊदी शासक से क्षमा याचना मांगेंगे. इस युवक को सऊदी अरब में मौत की सजा मिली है. युवक के एक सोशल मीडिया पोस्ट को ईश निंदा के बराबर माना गया. इसी 'अपराध' में इस युवक को मौत की सजा सुनाई गई है. 

राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने सोमवार को वादा किया कि वे सऊदी शासक से उस युवक के लिए व्यक्तिगत रूप से माफ़ी मांगेंगे जो देश के अल्पसंख्यक तमिल समुदाय से है.  युवक के परिवार का कहना है कि उसे सऊदी अरब में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के कारण मौत की सज़ा सुनाई गई थी; इस पोस्ट पर कथित तौर पर ईशनिंदा का आरोप है. 

अनोझन शिवरासा नाम का ये युवक श्रीलंका के पूर्वी प्रांत का रहने वाला है और लगभग नौ महीने पहले नौकरी के लिए सऊदी अरब गया था.

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रपति दिसानायके ने राष्ट्रपति सचिवालय में शिवरासा के माता-पिता से मुलाक़ात के बाद यह वादा किया और उनसे कहा कि उनके बेटे की माफ़ी के लिए कानूनी और कूटनीतिक रास्ते अपनाए जाएंगे.

शिवरासा के परिवार का कहना है कि उसे सऊदी अरब में सोशल मीडिया पर ऐसे कंटेंट के कारण मौत की सज़ा सुनाई गई थी, जिसे कथित तौर पर इस्लाम और पैगंबर मोहम्मद का अपमान माना गया. 

हालांकि श्रीलंका के विदेश मंत्रालय ने मौत की सज़ा की खबरों की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है.

शुक्रवार को जारी एक बयान में मंत्रालय ने कहा कि सऊदी अरब में शिवरासा के मामले में कानूनी कार्यवाही चल रही है और रियाद स्थित श्रीलंकाई दूतावास के ज़रिए इस मामले पर बारीकी से नज़र रखी जा रही है.

मंत्रालय ने कहा कि वह राजनयिक चैनलों के ज़रिए सऊदी अधिकारियों के संपर्क में है और शिवरासा के हितों की रक्षा करने तथा उन्हें हर संभव मदद दिलाने के लिए उचित कदम उठा रहा है.

विपक्ष के नेता साजित प्रेमदासा ने भी सोमवार को शिवरासा के परिवार से मुलाक़ात की.

यह घटनाक्रम तमिल प्रोग्रेसिव अलायंस के नेता मनो गणेशन द्वारा दिसानायके से इस मामले में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दखल चाहने की अपील करने के दो दिन बाद सामने आया है.गणेशन ने सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के साथ PM मोदी के संबंधों का हवाला दिया था.

'डेली मिरर' अख़बार की रिपोर्ट के मुताबिक शिवरासा को शुरू में एक धर्म का अपमान करने वाला सोशल मीडिया कंटेंट पोस्ट करने का दोषी पाए जाने पर पांच साल की जेल और 30 लाख सऊदी रियाल के जुर्माने की सज़ा सुनाई गई थी.

रिपोर्ट के अनुसार बाद में शिवरासा के वकील ने रियाद स्थित श्रीलंकाई दूतावास को मौखिक रूप से सूचित किया कि सज़ा को बढ़ाकर मौत की सज़ा में बदल दिया गया है.

हालांकि रिपोर्ट में कहा गया है कि दूतावास इस घटनाक्रम की पुष्टि करने से पहले सऊदी न्यायिक अधिकारियों से औपचारिक लिखित फ़ैसले का इंतज़ार कर रहा है.   

Original Source
https://www.aajtak.in/world/story/sri-lanka-president-saudi-king-pardon-youth-facing-reported-death-sentence-ntcppl-dskc-2649418-2026-09-21?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World