ट्रंप से न्यूयॉर्क में मिलेंगे जेलेंस्की, फोन पर बात कर बोले- ये मुलाकात बहुत कुछ बदल सकती है

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
रूस के साथ जारी युद्ध के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बात की है. जेलेंस्की ने इस बातचीत को बेहद अहम बताते हुए संकेत दिया है कि दोनों देशों के बीच शांति बहाली को लेकर कई जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं.

रूस के साथ जारी युद्ध के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बात की है. जेलेंस्की ने इस बातचीत को बेहद अहम बताते हुए संकेत दिया है कि दोनों देशों के बीच शांति बहाली को लेकर कई जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं.

जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्रंप से हुई बातचीत का ब्योरा दिया. उन्होंने कहा, 'मैंने अभी राष्ट्रपति ट्रंप से बात की है. ये एक अहम बातचीत थी और हमने कई अहम मुद्दों पर चर्चा की.' 

जेलेंस्की ने जानकारी दी कि वो और ट्रंप बहुत जल्द मुलाकात करने वाले हैं. उन्होंने कहा, 'हम न्यू यॉर्क में मिलने के लिए सहमत हुए हैं और ये मुलाकात बहुत कुछ बदल सकती है. इस समय एक मजबूत कूटनीतिक गति बनी हुई है.'

जेलेंस्की ने अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल की हालिया कीव यात्रा का जिक्र करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने कहा कि स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर के कीव दौरे से अमेरिकी पक्ष को यूक्रेन के वास्तविक जमीनी हालात को करीब से देखने और समझने का मौका मिला. बातचीत के दौरान दोनों पक्षों ने सुरक्षा और शांति से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की.

यूक्रेनी राष्ट्रपति ने साफ किया कि शांति का रास्ता खोजना उनके देश की नंबर-1 प्राथमिकता है. उन्होंने कहा, 'हमारे पास तनाव कम करने के कदमों और सुरक्षा मुद्दों से निपटने के लिए कई आइडिया हैं. इनमें मुख्य रूप से ऊर्जा सुरक्षा, खाद्य सुरक्षा और मानव जीवन की सुरक्षा शामिल है.'

जेलेंस्की के मुताबिक, यूक्रेन की टीम अमेरिकी टीम के साथ मिलकर काम कर रही है और वो इस दिशा में बेहद सख्त कदम उठाने के लिए तैयार हैं.

अपनी बातचीत में जेलेंस्की ने लिंडसे ग्राहम विधेयक को कानून का रूप देने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि सभी इस बात पर पूरी तरह सहमत हैं कि शांति स्थापित होनी ही चाहिए.

यह भी पढ़ें: जेलेंस्की को जान से मारने की कोशिश कर रहा रूस? हवा में दो बार बाल-बाल बचे

जेलेंस्की ने यूक्रेन का समर्थन करने वाले सभी वैश्विक सहयोगियों और इस संकट के समय में मदद के लिए आगे आने वाले सभी लोगों को थैंक्यू कहा. अब सबकी नजर जेलेंस्की और ट्रंप की न्यू यॉर्क में होने वाली मुलाकात पर टिकी हुई हैं.

Original Source
https://www.aajtak.in/world/story/ukraine-president-zelensky-holds-phone-talk-trump-to-meet-in-new-york-ntc-drmt-dskc-2648545-2026-09-21?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World