नितिन नवीन आज से दो दिवसीय यूपी दौरे पर, चुनावी रणनीति पर करेंगे हाईलेवल बैठक

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले बीजेपी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी कड़ी में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 21 और 22 सितंबर 2026 को उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे. विधानसभा चुनावों के लिहाज से राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस दौरे को बेहद अहम माना...

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले बीजेपी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी कड़ी में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 21 और 22 सितंबर 2026 को उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे. विधानसभा चुनावों के लिहाज से राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस दौरे को बेहद अहम माना जा रहा है.

अपने दौरे के पहले दिन 21 सितंबर को नितिन नवीन पश्चिम यूपी के पूर्व पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों और जमीनी कार्यकर्ताओं के साथ खास बैठकें करेंगे. 

इस दौरान वो आगामी चुनावों के लिए चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप देंगे और कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश जारी करेंगे. पार्टी का जोर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपने संगठन को फिर से पूरी तरह मजबूत करने पर है.

नितिन नवीन दौरे के दूसरे दिन 22 सितंबर की शुरुआत मेरठ से करेंगे. वो सुबह मेरठ में क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों, प्रबुद्ध जनों और गणमान्य हस्तियों के साथ संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. इसके बाद वो मेरठ स्थित औघड़नाथ मंदिर जाएंगे, जहां वो भगवान महादेव के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लेंगे.

मेरठ के कार्यक्रमों के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष सहारनपुर के लिए रवाना होंगे. दोपहर 1 बजे सहारनपुर पहुंचने पर वो पार्टी के एक निष्ठावान कार्यकर्ता के आवास पर दोपहर का भोजन करेंगे. इसके बाद दोपहर 2:15 बजे वो पश्चिमी क्षेत्र के पूर्व सांसदों और विधायकों के साथ बैठक करके और फीडबैक लेंगे.

नितिन नवीन इस दौरान पार्टी के प्रदेश और क्षेत्रीय पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों, जिला प्रभारियों और जिला मुख्य सचिवों के साथ एक हाई लेवल मीटिंग करेंगे. इस बैठक में चुनाव रणनीति, बूथ प्रबंधन और आगामी अभियानों पर मंथन किया जाएगा.

Original Source
https://www.aajtak.in/elections/assembly-chunav/story/bjp-nitin-nabin-two-day-visit-western-up-election-preparations-2026-ntc-drmt-rpti-2648538-2026-09-21?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World