तमन्ना भाटिया के बाद अब शरवरी वाघ ने की छठी मैया की पूजा, माथे पर दिखा लंबा सिंदूर

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
बॉलीवुड सिनेमा में अक्सर त्योहारों के बड़े-बड़े सीक्वेंस देखने को मिलते हैं, लेकिन लोक आस्था का महापर्व 'छठ' हिंदी फिल्मों की मुख्यधारा में बेहद कम देखने को मिला है. हालांकि, अब हिंदी सिनेमा का रुख बदलता नजर आ रहा है.   (Photo: Instagram/Zee Music Company)

बॉलीवुड सिनेमा में अक्सर त्योहारों के बड़े-बड़े सीक्वेंस देखने को मिलते हैं, लेकिन लोक आस्था का महापर्व 'छठ' हिंदी फिल्मों की मुख्यधारा में बेहद कम देखने को मिला है. हालांकि, अब हिंदी सिनेमा का रुख बदलता नजर आ रहा है.   (Photo: Instagram/Zee Music Company)

अब एक ही महीने के अंदर दो बड़ी और बड़े बजट की हिंदी फिल्मों में छठ पर्व की ऐसी सांस्कृतिक और भव्य झलक देखने को मिली है, जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया है.  (Photo: Instagram/@rajshri)

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की अपकमिंग फिल्म 'द वन' के बाद अब मशहूर निर्देशक सूरज बड़जात्या की नई फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' में भी छठ पूजा  को बेहद सम्मान और सुंदरता के साथ पर्दे पर उतारा गया है. (Photo: Instagram/@rajshri)

बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'द वन' को लेकर काफी चर्चा बटोर रही हैं. इस फिल्म का एक बड़ा हिस्सा बिहार की पृष्ठभूमि पर आधारित है, फिल्म की कहानी में छठ पर्व को सिर्फ एक बैकड्रॉप की तरह इस्तेमाल नहीं किया गया, बल्कि इसे बहुत ही खूबसूरती  के साथ एक्सप्लोर किया गया है.  (Photo: Instagram/Zee Music Company)

लाल साड़ी, माथे पर लंबा सिंदूर और हाथों में अर्घ्य की सूप लिए तमन्ना भाटिया का यह ट्रेडिशनल लुक इंटरनेट पर काफी पसंद किया जा रहा है. यह बॉलीवुड के उन गिने-चुने मौकों में से एक है, जहां बिहार के इस सबसे बड़े महापर्व को किसी बड़े प्रोजेक्ट में इतना अहम स्थान मिला है.

तमन्ना भाटिया की फिल्म के चर्चा में आने के तुरंत बाद, सूरज बड़जात्या की नई फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' से भी छठ पूजा के सीन सामने आए हैं. पारिवारिक और सांस्कृतिक मूल्यों पर फिल्में बनाने के लिए मशहूर सूरज बड़जात्या ने भी अपनी कहानी में इस महापर्व के महत्व को बखूबी जगह दी है.  (Photo: Instagram/Zee Music Company)

'ये प्रेम मोल लिया' गाने से सामने आई तस्वीरों में नदी के घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़, लाल जोड़ों में सजे जोड़े और अर्घ्य देने के पारंपरिक अंदाज को बड़े पर्दे के हिसाब से बेहद खूबसूरती से फिल्माया गया है. (Photo: Instagram/@rajshri)

एक ही महीने के अंदर यह दूसरा ऐसा मौका है, जब बॉलीवुड के दो बड़े बैनर अपनी बड़ी फिल्मों में छठ पूजा की परंपरा को पर्दे पर इतने भव्य रूप में पेश कर रहे हैं.

जहां एक तरफ सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर फिल्म 'द वन' 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है.  (Photo: Instagram/Zee Music Company)  

वहीं दूसरी तरफ सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बन रही फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' 27 नवंबर 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी. दोनों ही फिल्मों से जुड़े इन पारंपरिक और सांस्कृतिक पोस्टरों व तस्वीरों ने रिलीज से पहले ही फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट बढ़ा दी है. (Photo: Instagram/@rajshri)

Original Source
https://www.aajtak.in/entertainment/bollywood-news/photo/bollywood-movies-chhathi-maiya-chhath-puja-the-vvaan-yeh-prem-mol-liya-sharvari-ayushman-khurana-tmovg-2648437-2026-09-20?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Entertainment