बिहार शरीफ में काजल राघवानी की कार पर हमला, पत्थर से तोड़े शीशे, पवन सिंह-आम्रपाली से लिया था पंगा
भोजपुरी बवाल के बाद एक्ट्रेस काजल राघवानी जल्द ही राइज एंड फॉल में नजर आने वाली हैं. शो शुरू होने से पहले वो बिहार शरीफ में एक ज्वेलरी शोरूम के उद्घाटन में पहुंचीं. निकलते वक्त उन्हें देखने के लिए वहां भीड़ जमा हो गई. लोगों ने उनकी कार ईंट-पत्थर से अटैक भी किया और उनकी कार का शीशा तोड़ दिया. पूरी घटना पर काजल राघवानी का रिएक्शन सामने आया है.
काजल राघवानी पर अटैक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि काजल राघवानी जिस कार में सवार थीं, उसके पीछे लोगों की बड़ी भीड़ दौड़ रही है. बताया जा रहा है कि कुछ लोगों को लगा कि एक्ट्रेस उस कार में हैं, जिसके बाद भीड़ ने एक टोयोटा फॉर्च्यूनर की खिड़कियां तोड़ दीं. काजल राघवानी इस उद्घाटन समारोह के लिए बिहार शरीफ पहुंची थीं, जहां शोरूम के बाहर प्रशंसकों की भारी भीड़ जमा थी. जैसे-जैसे भीड़ बढ़ती गई, स्थिति को संभालना मुश्किल होता गया. शोरूम संचालक ने एक्ट्रेस को ड्राइवर गेट के जरिए चुपके से बाहर निकाला.
इसके बाद एक्ट्रेस की गाड़ी को वहां से ले जाया गया, लेकिन लोग उसे पीछा करते रहे. इस दौरान कार की कई खिड़कियां टूट गईं. एक अन्य वीडियो में काजल को कार से उतरते ही भीड़ में घिरे हुए भी देखा गया.
शनिवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर काजल राघवानी ने एक वीडियो शेयर किया और लिखा, "मैं स्वस्थ हूं, टेंशन ना लो जी."
बिहार शरीफ में काजल राघवानी पर हमला! भीड़ का प्यार कब खौफ में बदल जाए, कहा नहीं जा सकता। बिहार शरीफ में एक Showroom Opening के दौरान Actress काजल राघवानी की झलक पाने के लिए उमड़ी बेकाबू भीड़ ने उनकी Car पर पथराव कर शीशे तोड़ दिए। Police की मौजूदगी में भी ऐसी घटना होना सुरक्षा… pic.twitter.com/dBu5PCaDPD
कहां हुई चूक? रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने दावा किया कि इस इवेंट के लिए प्रशासनिक अनुमति नहीं ली गई थी और आयोजकों को नोटिस जारी किया जाएगा. हालांकि, शोरूम संचालक ने इस दावे का खंडन किया. उनके मुताबिक, जिला प्रशासन को उद्घाटन की जानकारी एक पत्र के जरिए दी गई थी, जबकि 17 सितंबर को अनुमति के लिए आवेदन जमा किया गया था.
काजल राघवानी ने बहुत कम उम्र में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की. उन्होंने शुरुआत में गुजराती फिल्मों में काम किया, जिसके बाद 2013 में फिल्म 'रिहाई' से भोजपुरी सिनेमा में डेब्यू किया. तब से लेकर अब तक वे 50 से अधिक फिल्मों में नजर आ चुकी हैं, जिनमें 'पटना से पाकिस्तान', 'मेहंदी लगा के रखना', 'भोजपुरिया राजा' और 'संघर्ष' जैसी फिल्में शामिल हैं. हाल ही में भोजपुरी बवाल शो में नजर आईं, जहां उन्होंने पवन सिंह, निरहुआ और आम्रपाली को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए.


