पेड़ बेचे तो रिश्तेदार ने कहा- अब खूब पीना... कुछ घंटे बाद बुजुर्ग की गला दबाकर हत्या

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में 60 वर्षीय एक बुजुर्ग की कथित तौर पर पीटकर और गला दबाकर हत्या का मामला सामने आया है. घटना पुवायां थाना क्षेत्र के सदापुर गांव की है. मृतक की पहचान रामकृपाल के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर वह गांव में बेहोशी की हालत में मिले थे.

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में 60 वर्षीय एक बुजुर्ग की कथित तौर पर पीटकर और गला दबाकर हत्या का मामला सामने आया है. घटना पुवायां थाना क्षेत्र के सदापुर गांव की है. मृतक की पहचान रामकृपाल के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर वह गांव में बेहोशी की हालत में मिले थे.

परिजन उन्हें तत्काल सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. इसके बाद परिवार ने पुलिस को शिकायत दी. शिकायत में चन्ने, सोवरन, अहिबरन और संजय पर रामकृपाल के साथ मारपीट करने और गला दबाकर जान लेने का आरोप लगाया गया है.

यह भी पढ़ें: शाहजहांपुर में पुलिस ही बन गई किडनैपर! व्यापारी को बंधक बनाकर रंगदारी वसूली, दो सिपाही गिरफ्तार-चार सस्पेंड

पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने बताया कि रामकृपाल ने अपने खेत में खड़े पेड़ बेच दिए थे. परिवार की शिकायत के मुताबिक, उसके ममेरे भाई चन्ने ने मजाक में रामकृपाल से कहा था कि अब उसके पास काफी पैसे हैं, इसलिए वह जितनी चाहे शराब पी सकता है.

इसके बाद शुक्रवार दोपहर रामकृपाल गांव में बेहोश अवस्था में मिले. परिजनों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनकी मौत की पुष्टि कर दी. परिवार ने आरोप लगाया कि चन्ने समेत चार लोगों ने रामकृपाल के साथ मारपीट की और फिर उसका गला दबा दिया.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले में चन्ने और सोवरन को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस फिलहाल पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है. परिवार की शिकायत में चार लोगों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए गए हैं, लेकिन इन आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी. पुलिस हिरासत में लिए गए दोनों लोगों से पूछताछ कर रही है.

अधिकारियों के मुताबिक, रामकृपाल की मौत किन परिस्थितियों में हुई और क्या वास्तव में उनके साथ मारपीट व गला दबाने की घटना हुई, इसका पता पोस्टमार्टम और अन्य जांच से चलेगा.

पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा चुका है और दो संदिग्ध पुलिस की हिरासत में हैं.

Original Source
https://www.aajtak.in/uttar-pradesh/story/shahjahanpur-ramkripal-murder-tree-sale-money-strangulation-lclcn-dskc-2646429-2026-09-18?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World