हनुमान अंश ने बना दी जोड़ी? शोभिनव ने थामा पूर्णिमा का हाथ, भीड़ में किया बचाव, फैंस बोले- शादी कर लो

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
फिल्म ‘हनुमान अंश’ से दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाने वाले शोभिनव सत्‍या और पूर्णिमा तिवारी एक बार फिर सुर्खियों में हैं. फिल्म में शोभिनव ने जहां नीम करोली बाबा का किरदार निभाया था, वहीं पूर्णिमा तिवारी ने उनकी पत्नी रामबेटी की भूमिका निभाकर दर्शकों का दिल जीता. अब दोनों का ...

फिल्म ‘हनुमान अंश’ से दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाने वाले शोभिनव सत्‍या और पूर्णिमा तिवारी एक बार फिर सुर्खियों में हैं. फिल्म में शोभिनव ने जहां नीम करोली बाबा का किरदार निभाया था, वहीं पूर्णिमा तिवारी ने उनकी पत्नी रामबेटी की भूमिका निभाकर दर्शकों का दिल जीता. अब दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैंस के बीच तरह-तरह की बातें शुरू हो गई हैं.

फिल्म में भले ही दोनों का साथ में 10 मिनट का सीन हो लेकिन दोनों की जोड़ी फैंस की नजरों में समा चुकी है. इन पर फिल्माया गाना ‘जब जिद पर आई पार्वती’ पहले ही दर्शकों के बीच जबरदस्त पसंद किया जा चुका है. इसी बीच सामने आए एक वीडियो में शोभिनव और पूर्णिमा भीड़ के बीच साथ चलते नजर आ रहे हैं. वीडियो में शोभिनव ने पूर्णिमा का हाथ थाम रखा है और दोनों काफी सहज अंदाज में साथ आगे बढ़ते दिखाई देते हैं.

वीडियो में एक ऐसा पल भी आता है जब दोनों का हाथ कुछ देर के लिए छूट जाता है. लेकिन अगले ही पल दोनों फिर एक-दूसरे का हाथ झट से थाम लेते हैं. बस, यही छोटी सी बात सोशल मीडिया यूजर्स की नजर में आ गई और वीडियो पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई.

हाथ थामा तो फैंस ने बना दी शादी की कहानी!

शोभिनव और पूर्णिमा की इस बॉन्डिंग को देखकर कई यूजर्स ने उनकी जोड़ी की तारीफ की. कुछ लोगों ने तो मजाकिया अंदाज में दोनों की शादी की इच्छा तक जता दी. एक यूजर ने लिखा- जिस तरह ये दोनों हाथ थामे चल रहे हैं, काश शादी कर लें.

वहीं एक दूसरे यूजर ने कमेंट किया- बाबा की जोड़ी बन गई लगता है. किसी और ने लिखा कि फिल्म में तो दोनों की जोड़ी अच्छी लगी ही, लेकिन रियल लाइफ में भी दोनों की बॉन्डिंग कमाल की लग रही है. कुछ फैंस ने इस वीडियो को आस्था से भी जोड़ दिया. एक यूजर ने लिखा कि इनकी जोड़ी पर नीम करोली बाबा का आशीर्वाद है. वहीं कुछ लोगों का कहना था कि जब सिर पर आशीर्वाद हो तो सब अच्छा ही लगता है.

हालांकि, वीडियो में दोनों का हाथ थामकर चलना अपने आप में उनकी फिल्मी बॉन्डिंग का हिस्सा भी हो सकता है. सोशल मीडिया पर फैंस ने इसे अपने-अपने अंदाज में जरूर लिया है, लेकिन दोनों की जोड़ी को लेकर उत्साह साफ नजर आ रहा है.

‘हनुमान अंश’ में नीम करोली बाबा और रामबेटी के किरदार में नजर आए शोभिनव और पूर्णिमा की जोड़ी ने पर्दे पर एक अलग ही केमिस्ट्री दिखाई थी. अब वायरल वीडियो ने इस जोड़ी को फिर से चर्चा में ला दिया है. फैंस के कमेंट्स देखकर इतना तो साफ है कि बाबा-रामबेटी की ये जोड़ी दर्शकों के दिल में अपनी जगह बना चुकी है.

बाकी इस तस्वीर की असल सच्चाई क्या है ये तो शोभिनव और पूर्णिमा ही बता सकते हैं.

Original Source
https://www.aajtak.in/entertainment/bollywood-news/story/hanuman-ansh-fame-shobhinav-satya-purnima-tiwari-holds-hands-in-public-fans-says-marry-viral-video-tmova-dskc-2645368-2026-09-18?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World