'इस्तीफा नहीं, मांगें पूरी करें', उमर अब्दुल्ला की पेशकश पर बोले NC के बागी विधायक

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के अंदर चल रही खींचतान के बीच बागी विधायकों और अब्दुल्ला परिवार के बीच बैठक हुई है. इस बैठक के बाद दोनों पक्षों के बीच फिलहाल सहमति बनती दिख रही है. सूत्रों के मुताबिक, पार्टी नेतृत्व ने बागी विधायकों की कुछ मांगें अगले 14 दिनों में पूरी करन...

जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के अंदर चल रही खींचतान के बीच बागी विधायकों और अब्दुल्ला परिवार के बीच बैठक हुई है. इस बैठक के बाद दोनों पक्षों के बीच फिलहाल सहमति बनती दिख रही है. सूत्रों के मुताबिक, पार्टी नेतृत्व ने बागी विधायकों की कुछ मांगें अगले 14 दिनों में पूरी करने का भरोसा दिया है.

बैठक में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने विधायकों से कहा कि उन पर दबाव न बनाया जाए. सूत्रों का दावा है कि उमर ने दिवाली के बाद इस्तीफा देने की पेशकश भी की. हालांकि, बागी नेताओं ने कहा कि वे उनका इस्तीफा नहीं चाहते. उनकी मांगें कुछ और हैं.

बागी गुट के सूत्रों के मुताबिक, फारूक अब्दुल्ला ने कुछ मांगों पर अगले दो हफ्तों में फैसला लेने का भरोसा दिया है. इनमें मुख्यमंत्री के सलाहकार को हटाने और कैबिनेट में फेरबदल जैसे मुद्दे शामिल हो सकते हैं.

सूत्रों के मुताबिक, इस फेरबदल में डिप्टी CM से सड़क और भवन (R&B) विभाग की जिम्मेदारी भी वापस ली जा सकती है. हालांकि, अभी इन बदलावों पर कोई आधिकारिक फैसला सामने नहीं आया है.

यह भी पढ़ें: J-K में हटाए जाएंगे सारे मंत्री? बागी 15 विधायकों से मिले फारूक अब्दुल्ला, बोले- इनकी मांगें जायज, जल्द समाधान करेंगे

बैठक में पार्टी हाईकमान ने बागी विधायकों को भरोसा दिया कि उनकी मांगें जायज हैं. सूत्रों के मुताबिक, नेतृत्व ने कहा कि कुछ मांगें तुरंत पूरी की जा सकती हैं, जबकि कुछ पर फैसला लेने में समय लगेगा.

बैठक के बाद बागी गुट फिलहाल इंतजार करने के लिए तैयार है. सूत्रों के मुताबिक, विधायक अगले 14 दिनों तक देखेंगे कि अब्दुल्ला परिवार और पार्टी हाईकमान अपने वादों पर कितना अमल करते हैं.

इसके बाद ही बागी नेता अपनी आगे की रणनीति तय करेंगे. यानी आने वाले दो हफ्ते NC के अंदर चल रही खींचतान के लिहाज से अहम हो सकते हैं.

Original Source
https://www.aajtak.in/india/jammu-kashmir/story/nc-rebel-mlas-omar-abdullah-farooq-abdullah-meeting-political-crisis-ntc-agkp-rpti-2689963-2026-11-06?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World