Navjot Singh Sidhu Emotional: दादू बनकर भावुक हुए नवजोत सिंह सिद्धू, धनतेरस पर पोती को दिया Gold, बोले- हमारी नन्ही लक्ष्मी
पूर्व क्रिकेटर, राजनेता और टीवी फेम नवजोत सिंह सिद्धू जब से दादा बने हैं, तब से उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है. सिद्धू अक्सर अपनी पोती आर्या संग तस्वीरें शेयर करते हैं.
दिवाली से पहले धनतेरस के खास मौके पर सिद्धू ने अपनी नन्ही पोती आर्या और पत्नी संग कई सारी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर कीं.
सिद्धू तस्वीरों में अपनी नन्ही पोती आर्या को लाड करते हुए दिखाई दिए. हालांकि, उन्होंने पोती का चेहरा नहीं दिखाया.
एक तस्वीर में सिद्धू और उनकी पत्नी अपनी नन्ही पोती को सोने की चेन तोहफे में देते हुए दिखाई दे रहे हैं.
तस्वीरों के साथ सिद्धू ने कैप्शन में लिखा- हमारी नन्हीं लक्ष्मी, इस दिवाली को और भी खास बना रही हैं. धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं.
नन्ही पोती संग सिद्धू की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. फैंस उन्हें बेस्ट दादू बता रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- आप हमेशा ऐसे ही खुश रहें. दूसरे ने लिखा- नन्ही बाबू का चेहरा दिखा दो. एक और यूजर ने लिखा- आपके घर में खुशियां बनी रहें.
बता दें कि 1 अक्टूबर 2026 को सिद्धू के बेटे करण और बहू इनायत ने बेटी का वेलकम किया था. सिद्धू ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को गुडन्यूज दी थी. पोती संग सिद्धू की ये पहली दिवाली है, जिसे लेकर वो काफी ज्यादा खुश और एक्साइटेड हैं.


