क्रिकेट छोड़ हार्दिक पंड्या ने थामा बेसबॉल बैट, MrBeast को हराकर जीते लाखों रुपए, फ‍िर दान की पूरी रकम

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने क्रिकेट के मैदान से बाहर भी बड़ा कमाल कर दिखाया है. उन्होंने मशहूर कंटेंट क्रिएटर म‍िस्टर बीस्ट (MrBeast) को उनके ही चैलेंज में शिकस्त देकर 1 लाख अमेरिकी डॉलर (करीब 94.9 लाख रुपये) की इनामी राशि जीत ली. हालांक...

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने क्रिकेट के मैदान से बाहर भी बड़ा कमाल कर दिखाया है. उन्होंने मशहूर कंटेंट क्रिएटर म‍िस्टर बीस्ट (MrBeast) को उनके ही चैलेंज में शिकस्त देकर 1 लाख अमेरिकी डॉलर (करीब 94.9 लाख रुपये) की इनामी राशि जीत ली. हालांकि, हार्दिक ने यह रकम अपने पास रखने के बजाय जरूरतमंदों की मदद के लिए दान कर दी.

दरअसल, म‍िस्टर बीस्ट ने अपने एक वीडियो में अलग-अलग खेलों के दिग्गज खिलाड़ियों को शामिल किया था. इसी वीडियो में हार्दिक पंड्या भी नजर आए. उनके सामने बेसबॉल (Baseball) होम रन चैलेंज था. इसमें खिलाड़ियों को बेसबॉल को मैदान के बाहर पहुंचाना था और अपने प्रतिद्वंद्वी से ज्यादा होम रन लगाने थे.

हार्दिक ने इस चुनौती में म‍िस्टर बीस्ट को पीछे छोड़ते हुए जीत दर्ज की और 100,000 डॉलर का इनाम अपने नाम किया. लेकिन इस जीत को उन्होंने सामाजिक मदद से जोड़ दिया. 33 वर्षीय हार्दिक ने पूरी इनामी राशि ऐसी कई चैरिटी संस्थाओं को दान कर दी, जो जरूरतमंद कुत्तों के कल्याण और वंचित बच्चों की मदद के लिए काम करती हैं.

हार्दिक पंड्या की क्रिकेट से इतर इस गतिविधि के बीच उनकी इंटरनेशनल क्रिकेट से दूरी भी चर्चा में है. उन्होंने भारत के लिए अपना आखिरी मुकाबला 2026 टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल अहमदाबाद में खेला था. इसके बाद वह सिर्फ आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से मैदान पर उतरे.

हार्दिक ने अपना पिछला प्रतिस्पर्धी मुकाबला 24 मई को आईपीएल में खेला था. इसके बाद वह कई अंतरराष्ट्रीय सीरीज से बाहर रहे. इनमें अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की घरेलू वनडे और टी20 सीरीज के अलावा आयरलैंड और इंग्लैंड का दौरा शामिल है.

वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में भी हार्दिक नहीं खेले. अब वह न्यूजीलैंड के मौजूदा दौरे का भी हिस्सा नहीं हैं. इस तरह उनकी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूरी लगातार बढ़ रही है.

Original Source
https://www.aajtak.in/sports/cricket/story/hardik-pandya-mrbeast-baseball-challenge-wins-100000-dollars-then-donates-tspok-dskc-2685988-2026-11-01?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World