MP में काले कुत्ते का आतंक! 24 घंटे के अंदर 35 लोगों को काटा... दहशत में लोग

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एक काले कुत्ते ने लोगों के बीच दहशत फैला दी. शनिवार से रविवार के बीच इस कुत्ते ने करीब 35 लोगों को काटकर घायल कर दिया. कुत्ते ने बच्चों से लेकर बड़ों तक को अपना शिकार बनाया. एक के बाद एक लोगों पर हमले की खबर सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एक काले कुत्ते ने लोगों के बीच दहशत फैला दी. शनिवार से रविवार के बीच इस कुत्ते ने करीब 35 लोगों को काटकर घायल कर दिया. कुत्ते ने बच्चों से लेकर बड़ों तक को अपना शिकार बनाया. एक के बाद एक लोगों पर हमले की खबर सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.

बताया जा रहा है कि काले कुत्ते ने सबसे पहले शिवपुरी के मनियर इलाके में लोगों पर हमला किया. यहां कई लोगों को काटने के बाद वह राजेश्वरी रोड और पुरानी शिवपुरी की तरफ पहुंच गया. इन इलाकों में भी कुत्ते ने कई लोगों को निशाना बनाया. अचानक हो रहे हमलों से लोगों में डर का माहौल बन गया और लोग सड़क पर निकलने से भी घबराने लगे.

पहले भी करीब 100 लोगों को बनाया था शिकार कुत्ते के हमले की जानकारी मिलने के बाद नगर पालिका की टीम सक्रिय हुई. टीम ने काफी मशक्कत के बाद काले कुत्ते को पकड़ लिया. इसके बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली.

शिवपुरी में आवारा कुत्तों के हमले का यह कोई पहला मामला नहीं है. कुछ दिन पहले भी एक कुत्ते ने करीब 100 लोगों को अपना शिकार बनाया था. अब एक बार फिर एक ही कुत्ते के 35 लोगों को काटने की घटना ने शहर में आवारा कुत्तों को लेकर चिंता बढ़ा दी है.

35 लोगों का हुआ इलाज शहर के कई इलाकों में आवारा कुत्तों के झुंड देखे जाते हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि हर घटना के बाद नगर पालिका की टीम कार्रवाई करती है, लेकिन आवारा कुत्तों की समस्या का स्थायी समाधान जरूरी है. खासकर बच्चों और बुजुर्गों को लेकर लोग ज्यादा चिंतित हैं.

शिवपुरी के सिविल सर्जन डॉ. रामप्रताप चौहान ने बताया कि शनिवार से रविवार के बीच डॉग बाइट के 35 मामले सामने आए हैं. इन सभी लोगों का उपचार किया गया है.  

Original Source
https://www.aajtak.in/madhya-pradesh/story/shivpuri-black-dog-rampage-bit-35-people-within-24-hours-panic-grips-the-area-lcly-strc-2654896-2026-09-28?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World