Most ducks ODI: कोहली ने कर ली सच‍िन के अनचाहे र‍िकॉर्ड की बराबरी, कोई नहीं चाहेगा ऐसा, रोहित भी पीछे नहीं

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है, जिसे कोई भी बल्लेबाज अपने नाम नहीं करना चाहेगा. न्यूजीलैंड के खिलाफ शुक्रवार को माउंट माउंगानुई के बे ओवल में खेले गए चौथे वनडे में कोहली चार गेंदों पर बिना खाता खोले आउट हो गए. इसी के साथ उन्होंने वनड...

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है, जिसे कोई भी बल्लेबाज अपने नाम नहीं करना चाहेगा. न्यूजीलैंड के खिलाफ शुक्रवार को माउंट माउंगानुई के बे ओवल में खेले गए चौथे वनडे में कोहली चार गेंदों पर बिना खाता खोले आउट हो गए. इसी के साथ उन्होंने वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार डक (0 पर आउट) होने के मामले में सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली.

कोहली के वनडे करियर में अब 20 डक हो चुके हैं. सचिन तेंदुलकर भी अपने वनडे करियर में 20 बार खाता खोले बिना आउट हुए थे. हालांकि, दोनों के बीच मैचों की संख्या का बड़ा अंतर है. सचिन ने 463 वनडे मैचों में यह आंकड़ा छुआ था, जबकि कोहली ने महज 321 मैचों में ही उनकी बराबरी कर ली.

Virat Kohli 0(4) Vs New Zealand 4th ODI 2026 {Ball by Ball} highlights https://t.co/fdXKJa7yDB

इस सूची में भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ तीसरे नंबर पर हैं. उनके नाम वनडे में 19 डक दर्ज हैं. वहीं, अनिल कुंबले और रोहित शर्मा 18-18 डक के साथ संयुक्त रूप से अगले स्थान पर हैं. रोहित के लिए भी न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथा वनडे बेहद निराशाजनक रहा. वह अपनी पारी की पहली ही गेंद पर गोल्डन डक होकर पवेलियन लौट गए.

भारतीय बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप चौथे वनडे में भारतीय बल्लेबाजी की हालत बेहद खराब रही. 334 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम महज 89 रनों पर सिमट गई. न्यूजीलैंड के गेंदबाज मैट हेनरी और काइल जेमीसन ने परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाया और भारतीय बल्लेबाजों को टिकने का मौका नहीं दिया.यह भी पढ़ें: कोहली की दरियादिली, जिन मैट हेनरी ने 0 पर किया आउट, मैच के बाद उनको ही दे द‍िया खास तोहफा, VIDEO

इससे पहले न्यूजीलैंड की ओर से विल यंग ने शानदार शतक लगाया था, जबकि मैट हेनरी ने गेंदबाजी में छह विकेट झटके. इन प्रदर्शनों के दम पर न्यूजीलैंड ने भारत को 244 रनों से करारी शिकस्त दी.यह भी पढ़ें: IND vs NZ: 'कोई गेंद अनप्लेएबल नहीं...', 244 रनों से हार पर गौतम गंभीर भड़के, कोहली-रोहित-श्रेयस की लगा दी क्लास

इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने पांच मैचों की वनडे सीरीज में वापसी की उम्मीदें कायम रखी हैं. हालांकि, टीम अब सीरीज जीत नहीं सकती. भारतीय टीम फिलहाल 2-1 से आगे है. सीरीज का तीसरा मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था. सीरीज का पांचवां और आखिरी वनडे रविवार को इसी बे ओवल मैदान पर खेला जाएगा.

Original Source
https://www.aajtak.in/sports/cricket/story/ind-vs-nz-4th-odi-virat-kohli-equals-sachin-tendulkar-most-ducks-record-odi-rohit-sharma-tspok-dskc-2695774-2026-11-13?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World