Monthly Rashifal november 2026: तुला-कुंभ की मोटी कमाई, जानें आपके लिए कितना लकी नवंबर का महीना

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
नवंबर का महीना शुरू हो चुका है. यह महीना व्रत-त्योहार और ग्रहों की चाल के लिहाज से बेहद खास रहने वाला है. इस महीना की शुरुआत अहोई अष्टमी से हुई है. आने वाले दिनों में धनतेरस, दीवाली, भाई दूज और तुलसी विवाह जैसे बड़े त्योहार मनाए जाएंगे. इसके अलावा आस्था का महापर्व छठ भी इसी महीने...

नवंबर का महीना शुरू हो चुका है. यह महीना व्रत-त्योहार और ग्रहों की चाल के लिहाज से बेहद खास रहने वाला है. इस महीना की शुरुआत अहोई अष्टमी से हुई है. आने वाले दिनों में धनतेरस, दीवाली, भाई दूज और तुलसी विवाह जैसे बड़े त्योहार मनाए जाएंगे. इसके अलावा आस्था का महापर्व छठ भी इसी महीने मनाया जाएगा. इसके अलावा, सूर्य, मंगल और शुक्र जैसे ग्रहों का राशि परिवर्तन भी इस महीने होने वाला है. ज्योतिषाचार्य प्रवीण मिश्र से जानते हैं कि यह महीना सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है.

मेष राशि मेष राशि वालों के लिए महीने के शुरुआती 15 दिन धैर्य से काम करने के हैं. इसके बाद रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं और लाभ के अवसर मिलेंगे. खर्चों पर नियंत्रण रखें. प्रॉपर्टी खरीदने से जुड़ा फैसला 15 नवंबर के बाद लेना बेहतर रहेगा. करियर और पढ़ाई के लिए समय ठीक है. दवाएं समय पर लें और रिश्तों में तनाव न बढ़ने दें.

उपाय: रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करें.

वृष राशि वृष राशि वालों के लिए नवंबर शुभ रह सकता है. धन लाभ के अवसर मिलेंगे और जरूरी काम पूरे हो सकते हैं. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को प्रयास तेज करने चाहिए. प्रोफेशन में परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी. स्वास्थ्य और खर्चों पर ध्यान दें. विद्यार्थियों को पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ाने की जरूरत होगी.

उपाय: प्रतिदिन दुर्गा चालीसा का पाठ करें.

मिथुन राशि मिथुन राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है. मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा और धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी. कोई बड़ा फैसला लेना है तो महीने के पहले 15 दिन अनुकूल रहेंगे. बेरोजगार लोगों को रोजगार के लिए प्रयास बढ़ाने चाहिए. नकारात्मक सोच वाले लोगों से दूरी रखें. विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है.

उपाय: रोजाना भगवान गणेश की आरती करें.

कर्क राशि कर्क राशि वालों को धन लाभ और भाग्य का साथ मिल सकता है. आत्मविश्वास बढ़ेगा और अटके हुए काम पूरे होने के संकेत हैं. 1 से 12 नवंबर के बीच महत्वपूर्ण फैसला लेना फायदेमंद हो सकता है. कार्यक्षेत्र में धैर्य रखें और गुस्से से बचें. खान-पान का ध्यान रखें. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को मेहनत जारी रखनी चाहिए.

उपाय: भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करें.

सिंह राशि सिंह राशि वालों को मेहनत का फल मिल सकता है. जीवन की परेशानियां कम होने के संकेत हैं. कोई बड़ा फैसला 15 से 30 नवंबर के बीच लेना बेहतर रहेगा. शुरुआती दिनों में नकारात्मक विचारों और विवादों से दूर रहें. खर्चों को बजट में रखें. नौकरी की तलाश कर रहे लोग प्रयास बढ़ाएं. विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देना होगा.

उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और सूर्य को अर्घ्य दें.

कन्या राशि कन्या राशि वालों को इस महीने संभलकर काम करने की सलाह है. जल्दबाजी और दूसरों से जरूरत से ज्यादा उम्मीद करने से बचें. खर्चों पर नियंत्रण रखें. करियर में अपनी स्किल बेहतर करने पर ध्यान दें. परिवार का सहयोग मिलेगा. नकारात्मक लोगों से दूरी बनाएं और साझेदारी में नया काम शुरू करने से बचें. विद्यार्थियों को पढ़ाई में फोकस बढ़ाना होगा.

उपाय: शिव परिवार का जलाभिषेक करें और 108 बार 'ॐ नमः शिवाय' का जाप करें.

तुला राशि तुला राशि वालों के लिए नवंबर अनुकूल रह सकता है. आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और अटके काम पूरे हो सकते हैं. 15 से 30 नवंबर के बीच धन लाभ के अच्छे अवसर मिल सकते हैं. आय में वृद्धि के संकेत हैं. खर्चों पर नियंत्रण रखें और जल्दबाजी में फैसले न लें. परिवार के लोगों से अपनी बात साझा करें. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए अधिक समय निकालना होगा.

उपाय: रोजाना भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की आरती करें.

वृश्चिक राशि वृश्चिक राशि वालों को धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं. मेहनत सफल होगी और परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ेगी. प्रॉपर्टी से जुड़ा फैसला 10 से 25 नवंबर के बीच लेना अनुकूल रह सकता है. नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं तो सोच-समझकर कदम उठाएं. विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है. पढ़ाई में मेहनत बढ़ाने से लाभ होगा.

उपाय: भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा और आरती करें.

धनु राशि धनु राशि वालों को इस महीने जोखिम लेने से बचना चाहिए. कारोबार में कर्ज लेकर पैसा लगाने से परहेज करें. नौकरी बदलने का फैसला भी टालना बेहतर रहेगा. कोई बड़ा निर्णय लेना हो तो 5 से 15 नवंबर के बीच विचार कर सकते हैं. रिश्तों को संभालें और धार्मिक कार्यों के लिए समय निकालें. विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान बढ़ाना होगा.

उपाय: रोजाना 108 बार 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जाप करें.

मकर राशि मकर राशि वालों को मेहनत का फल मिल सकता है. करियर से जुड़ी परेशानियां कम होंगी और कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे. परिवार का सहयोग मिलेगा. कोई बड़ा फैसला 1 से 15 नवंबर के बीच लेना अनुकूल रहेगा. विद्यार्थियों को एकाग्रता बनाए रखते हुए मेहनत बढ़ानी होगी.

उपाय: रोजाना शिव मंदिर जाकर भगवान को जल चढ़ाएं.

कुंभ राशि कुंभ राशि वालों के लिए नवंबर शुभ रह सकता है. धन लाभ के अवसर मिलेंगे. प्रोफेशन में मेहनत बढ़ाने से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं. व्यापारियों की कमाई बढ़ने के संकेत हैं. महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी. नकारात्मक बातें करने वालों से दूरी रखें और परिवार को समय दें. 10 से 25 नवंबर के बीच यात्रा करना लाभदायक हो सकता है. स्वास्थ्य और खानपान का ध्यान रखें. विद्यार्थियों के लिए मेहनत का समय है.

उपाय: रोजाना शिव मंदिर में जल अर्पित करें.

मीन राशि मीन राशि वालों को इस महीने मेहनत के दम पर सफलता मिल सकती है. रुके हुए काम पूरे होंगे. महत्वपूर्ण लोगों की मदद से फायदा होगा. नौकरी और कारोबार दोनों में लाभ के अवसर बनेंगे. कोई बड़ा फैसला लेना है तो 5 से 20 नवंबर के बीच ले सकते हैं. स्वास्थ्य का ध्यान रखें और दवाएं समय पर लें. विद्यार्थियों को आलस्य छोड़कर पढ़ाई पर ध्यान देना होगा.

उपाय: रोजाना भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की आरती करें.

Original Source
https://www.aajtak.in/religion/news/story/monthly-horoscope-november-2026-diwali-dhanteras-luckiest-zodiac-signs-of-the-month-mesh-to-meen-predictions-tvisu-dskc-2685957-2026-11-01?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World