Manoj Tiwari-Rekha Gupta: दिवाली पार्टी में पत्नी संग छाए मनोज तिवारी, CM रेखा गुप्ता से हुई बातचीत, दिखाई अंदर की झलक

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
बीजेपी सांसद मनोज तिवारी इन दिनों कपल रियलिटी शो पति पत्नी और पंगा सीजन 2 में पत्नी सुरभि संग नजर आ रहे हैं.  

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी इन दिनों कपल रियलिटी शो पति पत्नी और पंगा सीजन 2 में पत्नी सुरभि संग नजर आ रहे हैं.  

शो में उनकी और सुरभि की खूबसूरत केमिस्ट्री सबका दिल जीत रही है. फैंस ने सुरभि की सादगी और उनके संस्कारों की तारीफ की है.   

टीवी शूट से फ्री होकर कपल सोमवार को कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह के घर पर आयोजित दिवाली पार्टी में शामिल हुआ.  

मनोज तिवारी ने दीपावली मिलन समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं. यहां दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी नजर आईं.  

मनोज तिवारी ने तस्वीरों के जरिए दिवाली पार्टी की झलक दिखाई है. यहां बाकी नेताओं की मौजूदगी भी देखी गई.   

मनोज तिवारी ने पोस्ट में बताया कि उनकी सीएम रेखा गुप्ता से खास बातचीत हुई. उन्होंने साथ में फोटो भी क्लिक कराईं.  

फोटो में मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि भी नजर आती हैं. यैलो सूट में वो खूबसूरत लगीं. मनोज भी येलो कुर्ते में दिखे.  

मनोज तिवारी की पत्नी शो पति पत्नी और पंगा 2 करने के बाद से लाइमलाइट में आ गई हैं. उनके और मनोज के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक देखने को मिलती है.  

Original Source
https://www.aajtak.in/entertainment/bollywood-news/photo/manoj-tiwari-and-his-wife-surabhi-diwali-party-posed-with-delhi-cm-rekha-gupta-ministers-spotted-tmovh-2687030-2026-11-03?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World