रुमाल से ढका चेहरा, हाथ में लूटा हुआ लैपटॉप, मोबाइल के पैकेट, LPU के गुनहगारों पर खुलासा

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के कैंपस में रविवार को अफवाहों और गुस्से का तूफान आ गया. सोशल मीडिया पर एक छात्रा के साथ कथित यौन उत्पीड़न रेप की खबर फैल गई थी. छात्रों ने न्याय की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन शुरू किया, लेकिन यह प्रदर्शन धीरे-धीरे हिंसा, तो...

पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के कैंपस में रविवार को अफवाहों और गुस्से का तूफान आ गया. सोशल मीडिया पर एक छात्रा के साथ कथित यौन उत्पीड़न रेप की खबर फैल गई थी. छात्रों ने न्याय की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन शुरू किया, लेकिन यह प्रदर्शन धीरे-धीरे हिंसा, तोड़-फोड़ और लूट में बदल गया. 

उपद्रवियों ने कैंपस के बीचों-बीच स्थित यूनी मॉल को निशाना बनाया. 

वीडियो में साफ दिखता है कि उपद्रवी, जिसमें छात्र और कुछ बाहरी लोग शामिल थे, मॉल के अंदर घुस गए. दुकानों के शीशे तोड़े गए, दरवाजे तोड़े गए और अंदर सामान की लूट शुरू हो गई. 

एक वीडियो में तीन चार लड़के हाथों में लैपटॉप के पैकेट लेकर मॉल से निकलते हुए दिख रहे हैं. इनके चेहरे ढके हुए दिख रहे हैं. 

एक अन्य सीक्वेंस में टूटे हुए शीशे चारों ओर बिखरे हैं और वहां लोगों का जमावड़ा है. 

एक वीडियो में कुछ लोग दोनों हाथों से फोन, लैपटॉप के पैकेट को पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं. एक लड़के हाथ में कई कई सामान दिख रहा है. 

वीडियो के क्लिप में लोग लैपटॉप, मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स उठाए हुए दिखते हैं.

लूट के इस वीडियो में उपद्रवी मॉल से कपड़े लूटते हुए दिख रहे हैं. 

मॉल में मौजूद लवली स्वीट्स को लड़कों और उपद्रवियों ने तोड़कर चकनाचूर कर दिया है. 

भीड़ में दर्जनों ऐसे छात्र हैं जिनके चेहरे ढके हुए हैं. घटना को अंजाम देते वक्त बदमाशों ने यूनिवर्सिटी कैंपस में लगा हुआ सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिया है. 

एक लड़का कपड़े की एक दुकान में अपने साइज का जींस चेक करता दिख रहा है.

लूट के साथ-साथ मॉल और आसपास के इलाके में तोड़फोड़ भी हुई. ATM मशीनें  भी क्षतिग्रस्त की गईं, दुकानों का सामान बिखरा पड़ा था. पूरे कैंपस में कांच के टुकड़े, जली हुई चीजें और उजड़ी दुकानें दिख रही थीं. कुछ लोग कैंपस में रखे डिस्प्ले MiG-23 विमान और टैंक पर भी चढ़ गए थे. 

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में भी एक कथित अफवाह ने हिंसा भड़काई. यूनिवर्सिटी के छात्रों ने एक वायरल मैसेज में आरोप लगाया कि किसी बाहरी व्यक्ति ने एक छात्रा से हॉस्टल में घुसकर रेप किया. जैसे ही ये मैसेज छात्रों तक पहुंचा वहां बवाल बढ़ गया. 26 और 27 सितंबर को LPU कैंपस में तोड़फोड़ और आगजनी हुई. इसके बाद छात्रों-प्रदर्शनकारियों ने NH-44 को भी बाधित कर दिया गया. गुस्साए छात्रों ने कई गाड़ियों में आग भी लगा दी, जिसमें पुलिस की कई गाड़ियां भी शामिल थीं.

विवाद बढ़ने के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने छात्रा के साथ रेप की घटना के दावों को अफवाह बताया. LPU के डीन सौरव लखनपाल ने कहा कि जब इस केस की गहराई से जांच की गई तो पता चला कि यह पूरी तरह से अफवाहों पर आधारित है. अब पंजाब पुलिस ने इस मामले में  एक SIT का गठन किया है, जो मामले की जांच कर रही है.  

Original Source
https://www.aajtak.in/india/punjab/story/lpg-university-mall-looted-by-goons-brawl-students-ntcppl-rpti-2656355-2026-09-29?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World