'सोने की तलाश में हीरा खो दिया...', शुभमन गिल के हर शतक पर वेंकटेश अय्यर को सुनने पड़ते हैं KKR फैन्स के ताने

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
भारतीय ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से जुड़े अपने पुराने अनुभव को साझा करते हुए बताया है कि शुभमन गिल को टीम से रिलीज किए जाने के बाद उन्हें किस तरह सोशल मीडिया पर निशाना बनाया गया. उन्होंने कहा कि शुभमन के शतक लगाते ही कुछ केकेआर समर्थक उन्हें लेकर तंज कस...

भारतीय ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से जुड़े अपने पुराने अनुभव को साझा करते हुए बताया है कि शुभमन गिल को टीम से रिलीज किए जाने के बाद उन्हें किस तरह सोशल मीडिया पर निशाना बनाया गया. उन्होंने कहा कि शुभमन के शतक लगाते ही कुछ केकेआर समर्थक उन्हें लेकर तंज कसने लगते हैं. यह सिलसिला कई साल से जारी है.

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा के पॉडकास्ट में वेंकटेश अय्यर ने कहा, 'मुझे लंबे समय तक काफी नफरत झेलनी पड़ी है. आज भी जब शुभमन शतक लगाते हैं, तो केकेआर के पेज पर लोग कमेंट करते हैं कि सोने की तलाश में हमने हीरा खो दिया.'

दरअसल, कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2022 से पहले शुभमन गिल को रिलीज कर दिया था. इसके बाद नई टीम गुजरात टाइटन्स (GT) ने उन्हें 8 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा. शुभमन ने आगे चलकर गुजरात की कप्तानी भी संभाली और अपनी बल्लेबाजी से लगातार प्रभावित किया. दूसरी ओर केकेआर के कुछ फैन्स ने फ्रेंचाइजी के उस फैसले के लिए वेंकटेश अय्यर को जिम्मेदार ठहराना शुरू कर दिया.यह भी पढ़ें: 40 करोड़ दो, तभी रुकेंगे! IPL के 2 स्टार खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजी के सामने रखी बड़ी शर्त, एक को चाहिए कप्तानी

वेंकटेश अय्यर ने आईपीएल 2026 ऑक्शन से पहले केकेआर द्वारा रिलीज किए जाने के अनुभव पर भी बात की. उन्होंने बताया कि वह फ्रेंचाइजी के सह-मालिक शाहरुख खान से भी मिले थे और फैसले में बदलाव की उम्मीद कर रहे थे.

अब RCB के लिए खेल रहे वेंकटेश अय्यर आईपीएल 2026 ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने वेंकटेश अय्यर को अपनी टीम में शामिल किया. नई फ्रेंचाइजी के साथ उनका अनुभव काफी अलग रहा. उन्होंने बेंगलुरु के समर्थकों के जुनून का जिक्र करते हुए बताया कि कुछ फैन्स मैच से पहले आरसीबी की जर्सी की पूजा तक करते हैं.यह भी पढ़ें: चंद सेकेंड में ये क्या हुआ? क्रिकेट इतिहास में पहली बार बल्लेबाज को दिया गया ऐसा OUT, वर्ल्ड कप में मच गया था बवाल!

वेंकटेश अय्यर ने कहा, 'आप यकीन नहीं करेंगे, लेकिन मैंने लोगों को मैच से पहले आरसीबी की जर्सी की पूजा करते देखा. यह कुछ अलग ही था. फैंस का जुनून एक अलग स्तर पर है.'

आईपीएल 2026 में शुरुआती मुकाबलों में वेंकटेश अय्यर को बेंच पर बैठना पड़ा. बाद में उन्हें इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट के तौर पर मौका मिला. एक मैच में उन्होंने 15 गेंदों पर नाबाद 29 रन बनाकर टीम को 201/8 के स्कोर तक पहुंचाने में मदद की, हालांकि आरसीबी को हार मिली. पंजाब किंग्स के खिलाफ (PBKS) उन्होंने 40 गेंदों पर नाबाद 73 रनों की पारी खेली. पूरे सीजन में वेंकटेश ने सात मैचों में 52.25 की औसत से 209 रन बनाए और आरसीबी की लगातार दूसरी खिताबी जीत में योगदान दिया.

Original Source
https://www.aajtak.in/sports/cricket/story/venkatesh-iyer-statement-shubman-gill-kkr-trolling-rcb-fans-ipl-title-tspoa-dskc-2689451-2026-11-06?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World