Kanika Kapoor Announces Separation: 'बेबी डॉल' सिंगर कनिका की टूटी शादी, 4 साल बाद पति से हुईं अलग

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
'बेबी डॉल' गाने की सिंगर कनिका कपूर को फिर से झटका लगा है. उनकी दूसरी बार शादी टूटी है. सिंगर ने इंस्टा पर गौतम हाथीरमानी संग सेपरेशन की न्यूज शेयर की है. 

'बेबी डॉल' गाने की सिंगर कनिका कपूर को फिर से झटका लगा है. उनकी दूसरी बार शादी टूटी है. सिंगर ने इंस्टा पर गौतम हाथीरमानी संग सेपरेशन की न्यूज शेयर की है. 

कनिका ने इंस्टा पोस्ट पर शादी टूटने की जानकारी शेयर की. उन्होंने इसे आपसी सहमति से लिया गया फैसला बताया. सिंगर ने प्राइवेसी मांगी.  

वो लिखती हैं- काफी सोच विचार करने के बाद मेरे पति और मैंने अलग होने का फैसला किया है. हमने साथ में जो समय बिताया, उसके लिए मैं आभारी हूं.  

''मैं गौतम के बेहतर भविष्य की कामना करती हूं. मेरी आप सभी से गुजारिश है कि हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें. हमारे प्रति प्यार और समझदारी बनाए रखें.''  

कनिका की दूसरी शादी टूटने की खबर सुनकर फैंस को दुख पहुंचा है. 2022 में सिंगर की धूमधाम से NRI बिजनेसमैन गौतम संग शादी हुई थी.  

गौतम से पहले कनिका ने 1998 में NRI डॉक्टर राज चंदोक संग शादी की थी. मगर ये रिश्ता भी नहीं टिका. 2012 में उनका तलाक हो गया था.   

कनिका के पहली शादी से 3 बच्चे हैं. इनमें दो बेटियां और 1 बेटा है. कनिका की पहली शादी कम उम्र में हुई थी. 25 की उम्र में वो 3 बच्चों की मां बन चुकी थीं.  

कनिका ने अकेले अपने बच्चों को पाला पोसा. बच्चों को पालने में उन्होंने काफी संघर्ष किया था. तीनों बच्चों संग उनका बेस्ट फ्रेंड जैसा रिश्ता है.  

मुंबई मिरर की रिपोर्ट में गौतम के दोस्तों ने बताया कि वो सेपरेशन से टूट गए हैं. वहीं एक न्यूज पोर्टल से कनिका ने तलाक पर कहा कि उनकी और गौतम की जिंदगी में कोई तीसरा नहीं आया है.  

दूसरी बार तलाक ने कनिका को तोड़ दिया है. कनिका ने कहा कि वो एग्रेसिव इंसान नहीं हैं. वो मुंबई में हैं. उन्हें अपने तीनों बच्चों को पालना है, उनपर ध्यान देना है.  

कनिका ने उन खबरों को भी गलत बताया, जिनमें कहा जा रहा था कि वो गौतम के साथ नाइजीरिया के लागोस में नहीं रहना चाहती थीं. 

कनिका कपूर और गौतम हाथीरमानी एक-दूसरे को सालों से जानते थे. उनकी दोस्ती प्यार में बदली, फिर जाकर उन्होंने शादी की थी.

वर्कफ्रंट पर कनिका कपूर के हिट गानों में जुगनी जी, बेबी डॉल, चिट्टियां कलाइयां, टुकुर टुकुर, गेंदा फूल जैसे सुपर डुपर हिट गाने शामिल हैं.  

Original Source
https://www.aajtak.in/entertainment/bollywood-news/photo/singer-kanika-kapoor-divorce-after-4-years-of-marriage-gautam-hathiramani-shattered-mother-of-3-kids-tmovh-2687722-2026-11-04?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World