पाकिस्तानी गेंदबाज मोहम्मद आम‍िर की होगी IPL में एंट्री! क्या नीलामी में लेंगे हिस्सा? खुद ही बता दी सच्चाई

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर के IPL खेलने की उम्मीदों को झटका लगा है. ब्रिटिश नागरिकता हासिल करने के बाद उनके दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग में खेलने की अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन अब आमिर ने खुद इन चर्चाओं पर विराम लगा दिया है. वह IPL 2027 की नीलामी के लिए अपना न...

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर के IPL खेलने की उम्मीदों को झटका लगा है. ब्रिटिश नागरिकता हासिल करने के बाद उनके दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग में खेलने की अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन अब आमिर ने खुद इन चर्चाओं पर विराम लगा दिया है. वह IPL 2027 की नीलामी के लिए अपना नाम रजिस्टर नहीं कराएंगे.

Cricbuzz की रिपोर्ट के मुताबिक, 34 साल के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने आगामी IPL ऑक्शन से दूर रहने का फैसला किया है. दुबई से Cricbuzz को भेजे संदेश में आमिर ने इसकी पुष्टि भी की. उन्होंने कहा- नहीं, मैं नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं करवा रहा हूं.

ब्रिटिश नागरिकता के बाद तेज हुई थीं अटकलें आमिर को मई 2026 में ब्रिटिश नागरिकता मिली थी. इसके बाद उनके IPL में खेलने की संभावनाओं को लेकर चर्चा शुरू हो गई थी. दरअसल, पाकिस्तान के खिलाड़ियों के IPL में खेलने पर लगी रोक के कारण उनके लिए ब्रिटिश नागरिकता हासिल करना अहम माना जा रहा था.यह भी पढ़ें: ढोंगी बाबा या तुक्कामैन! T20 वर्ल्ड कप कौन जीतेगा? मोहम्मद आम‍िर ने फ‍िर की बेतुकी भव‍िष्यवाणी, ये 2 PAK द‍िग्गज भारत के सपोर्ट में

आमिर ने हाल ही में इंग्लैंड की घरेलू टी20 इवेंट में भी हिस्सा लिया. वह टी20 ब्लास्ट में नॉटिंघमशायर की टीम नॉट्स आउटलॉज और द हंड्रेड में ट्रेंट रॉकेट्स की ओर से खेले. इन टूर्नामेंट में उन्होंने घरेलू खिलाड़ी के तौर पर हिस्सा लिया, यानी उन्हें विदेशी खिलाड़ी का स्थान नहीं लेना पड़ा.

अफगानिस्तान प्रीमियर लीग के ड्राफ्ट में भी दर्ज कराया नाम आमिर ने अफगानिस्तान प्रीमियर लीग (APL) के ड्राफ्ट में भी ब्रिटिश नागरिक के तौर पर अपना नाम दर्ज कराया है. उन्हें प्लैटिनम कैटेगरी में रखा गया है, जबकि उनके निवास का देश पाकिस्तान बताया गया है. इससे फ्रेंचाइजी क्रिकेट में उनके नए विकल्प तलाशने की बात सामने आई है.

आमिर ने यह भी पुष्टि की है कि वह अगले साल पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में वापसी करेंगे. हालांकि, इस बार वह पाकिस्तानी खिलाड़ी नहीं, बल्कि विदेशी खिलाड़ी के तौर पर खेलेंगे.

2024 में लिया था इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास मोहम्मद आमिर ने 2024 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. उन्होंने पाकिस्तान के लिए 36 टेस्ट, 61 वनडे और 62 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले. वह 2009 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पाकिस्तानी टीम का हिस्सा थे. इसके अलावा 2017 में पाकिस्तान की चैम्प‍ियंस ट्रॉफी जीत में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी.यह भी पढ़ें: PSL vs IPL: फिर आईपीएल से टकराएगा पीएसएल, 2027 में भी नहीं बदलेगी तारीखों की कहानी

ब्रिटिश नागरिकता हासिल करने के बाद आमिर की तुलना पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर अजहर महमूद से भी की जा रही थी. अजहर महमूद ब्रिटिश पासपोर्ट मिलने के बाद 2012 से 2015 के बीच IPL में किंग्स इलेवन पंजाब और कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेले थे. हालांकि, आमिर ने फिलहाल IPL में खेलने का मौका तलाशने के बजाय इससे दूरी बनाए रखने का फैसला किया है.  

Original Source
https://www.aajtak.in/sports/cricket/story/pakistan-pacer-mohammad-amir-not-registering-for-ipl-2027-auction-tspok-dskc-2687487-2026-11-03?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World