India vs West Indies 1st ODI Live Score: शतक जड़ गिल लौटे पवेलियन, कोहली का धमाका जारी

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज (27 सितंबर) खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में है. मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को जीत के लिए 296 रनों का टारगेट दिया है. पहले वनडे मैच से जुड़े अपड...

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज (27 सितंबर) खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में है. मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को जीत के लिए 296 रनों का टारगेट दिया है. पहले वनडे मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए...

वेस्टइंडीज के खिलाफ मिले लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए कप्तान गिल ने शतकीय पारी खेली. वह 110 रन बनाकर आउट हुए. वहीं विराट कोहली ने अपने वनडे इंटरनेशनल में 15000 रन पूरे कर लिए. इसके बाद उन्होंने अपने करियर का 55वां शतक भी पूरा किया. पारी की कमान संभालने आए कप्तान शुभमन गिल और अनुभवी सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने टीम को मजबूत शुरुआत दी.

दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 74 रनों की बेहतरीन साझेदारी की. हालांकि, भारत को पहला झटका रोहित शर्मा के रूप में लगा. रोहित ने सूझबूझ और आक्रामकता का बेहतरीन नमूना पेश करते हुए 35 गेंदों पर 2 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 32 रन बनाए.

दूसरी ओर कप्तान शुभमन गिल ने एक छोर को संभालते हुए शानदार बल्लेबाजी जारी रखी है और वे अपना अर्धशतक पूरा किया. भारत अब इस मजबूत नींव के आधार पर जीत की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है.

ग्रीव्स का शतक, कुलदीप ने लिए 4 विकेट मुकाबले में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए वेस्टइंडीज ने 7 विकेट पर 295 रन बनाए. वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी रही. जॉन कैम्पबेल और जस्टिन ग्रीव्स ने मिलकर पहले विकेट के लिए 135 रन जोड़े. चाइनामैन कुलदीप यादव ने कैम्पबेल को आउट कर इस साझेदारी का अंत किया. कैम्पबेल ने 6 चौके और 3 छक्के की मदद से 60 बॉल पर 62 रनों का योगदान दिया. प्रसिद्ध कृष्णा ने कीसी कार्टी (13 रन) को आउट कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई.

इसके बाद कप्तान शाई होप (12 रन) को कुलदीप यादव ने पवेलियन भेजा. कुलदीप यही नहीं रुके. उन्होंने वेस्टइंडीज की पारी के 36वें ओवर में लगातार गेंदों पर जस्टिन ग्रीव्स और ज्वेल एंड्रयू (0 रन) को भी चलता किया. ग्रीव्स ने 108 गेंदों का सामना करते हुए 101 रन बनाए, जिसमें 12 चौके शामिल रहे. ग्रीव्स ने ओडीआई करियर में पहली बार शतकीय पारी खेली है.

कुलदीप यादव के कहर के चलते वेस्टइंडीज का स्कोर 198/5 हो चुका था. यहां से आमिर जंगू ने शानदार पारी खेलकर वेस्टइंडीज को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया. जंगू ने 7 चौके और 1 छक्के की मदद से 43 बॉल नाबाद 58 रनों का योगदान दिया. रोस्टन चेज (24 रन) और मैथ्यू फोर्ड कुछ खास नहीं कर सके. भारत की ओर से कुलदीप ने चार विकेट झटके. वहीं प्रसिद्ध कृष्णा को दो विकेट हासिल हुए. जबकि नीतीश कुमार रेड्डी ने एक विकेट झटका.यह भी पढ़ें: सिराज OUT, नमन धीर IN... तिरुवनतंपुरम वनडे में टीम इंडिया की प्लेइंग-11 ने चौंकाया

भारत और वेस्टइंडीज के अब तक वनडे क्रिकेट में 142 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान भारतीय टीम ने 72 मैचों में जीत हासिल की. जबकि वेस्टइंडीज ने 64 मुकाबले जीते. चार मैचों का नतीजा नहीं निकला और दो मैच टाई पर भी छूटे. यानी भारतीय टीम का पलड़ा वेस्टइंडीज पर भारी रहा है.

वेस्टइंडीज ने आखिरी बार 2006 में भारत को किसी द्विपक्षीय वनडे सीरीज में हराया था. उसके बाद से दोनों टीमों के बीच खेली गई 13 वनडे सीरीज में भारत ने जीत हासिल की. विराट कोहली ओडीआई में वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर हैं. उनके नाम सबसे ज्यादा शतक (9) भी हैं.

मुकाबले में भारत की प्लेइंग-11: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, गुरनूर बरार, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव.

मुकाबले में वेस्टइंडीज की प्लेइंग-11: जॉन कैम्पबेल, जस्टिन ग्रीव्स, कीसी कार्टी, शाई होप (कप्तान/विकेटकीपर), आमिर जंगू, ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती, अल्जारी जोसेफ और जेडन सील्स.

भारत का स्क्वॉड: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, आकिब नबी, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, गुरनूर बरार और नमन धीर.

वेस्टइंडीज का स्क्वॉड: जॉन कैम्पबेल, शाई होप (कप्तान/विकेटकीपर), कीसी कार्टी, शेरफेन रदरफोर्ड, जस्टिन ग्रीव्स, आमिर जंगू, मैथ्यू फोर्ड, रोस्टन चेज, गुडाकेश मोती, अल्जारी जोसेफ, जेडन सील्स, शमर जोसेफ, ज्वेल एंड्रयू, विटेल लॉज और कीमो पॉल.

Original Source
https://www.aajtak.in/sports/cricket/story/india-vs-west-indies-1st-odi-live-score-ind-vs-wi-match-updates-kohli-rohit-tspoa-aksp-dskc-2654390-2026-09-27?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Economy