IND vs NZ: एक साल में 400 छक्के जड़ भारत ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली दुनिया की पहली टीम बनी, बनाया गजब का वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारतीय टी20 टीम ने एक बार फिर अपना दबदबा साबित किया है. लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम ने अब एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान भारत ने ये बड़ी उलब्धि हासिल की.
सेडन पार्क में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पांचवें टी20 मुकाबले में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के बावजूद भारतीय टीम ने कुछ ऐसा कर लिया जो आज तक दुनिया की कोई दूसरी टीम नहीं कर सकी थी.
भारतीय टीम एक कैलेंडर ईयर (एक साल) में टी20 इंटरनेशनल में 400 छक्के जड़ने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है. कीवियों के खिलाफ इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने 11 करारे छक्के जड़े और 400 छक्कों का यह जादुई आंकड़ा पार कर लिया.
इस साल 40 मैचों में भारत के बल्लेबाजों ने रनों और छक्कों का ऐसा बवंडर उठाया कि बाकी टीमें बहुत पीछे छूट गईं. इस लिस्ट में दूसरे और तीसरे नंबर पर रहने वाली ऑस्ट्रिया और वेस्टइंडीज की टीमें (224-224 छक्के) भारत के आंकड़े के आसपास भी नहीं भटकतीं.
𝙒.𝙄.𝙉.𝙉.𝙀.𝙍.𝙎 🏆 #TeamIndia celebrate with the trophy after a T20I series victory to remember 🥳 #NZvIND https://t.co/Xvzm8xYJhQ
भारत की तरफ से छक्के उड़ाने में सबसे आगे रहे युवा आक्रामक ओपनर अभिषेक शर्मा, जिन्होंने अकेले ही 86 छक्के कूटे. उनके बाद ईशान किशन ने 60 और संजू सैमसन ने 50 छक्के ठोककर इस रिकॉर्ड को बनाने में अहम योगदान दिया. इतना ही नहीं भारत ने इस साल अकेले न्यूजीलैंड के खिलाफ ही कुल 142 छक्के ठोके हैं, जो किसी एक विरोधी टीम के खिलाफ एक साल में लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के हैं.
That winning feeling 🏆 #TeamIndia Captain Shreyas Iyer @ShreyasIyer15 receives the #NZvIND T20I Series winner's trophy from the High Commissioner of India to New Zealand, Her Excellency Ms Maunpuii Saiawi @MuanpuiiSaiawi 🙌 @IndiainNZ https://t.co/2mBXgXXnI9
मैच की बात करें तो 19 रन पर 2 विकेट गंवाने के बाद भारतीय टीम मुश्किल में दिख रही थी. लेकिन इसके बाद ईशान किशन और कप्तान श्रेयस अय्यर ने गदर मचाना शुरू किया. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 93 रनों की आतिशी साझेदारी की.
ईशान किशन ने 31 गेंदों में 5 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 61 रन बनाए. वहीं कप्तान श्रेयस अय्यर ने महज 23 गेंदों में 3 चौकों और 4 छक्कों की बदौलत 50 रनों की तूफानी पारी खेली. अंत में नमन धीर (33 रन) और नीतीश कुमार रेड्डी (22 रन) ने भी हाथ दिखाए.
Setting a 𝙢𝙖𝙟𝙤𝙧 𝙧𝙚𝙘𝙤𝙧𝙙 🔓 Going past 2️⃣0️⃣0️⃣0️⃣ T20I runs in the process 👏 A knock and a year to cherish for Ishan Kishan 🫡 Updates ▶️ https://t.co/B5TqF9MWu4 #TeamIndia | #NZvIND | @ishankishan51 https://t.co/9T2xbv2bio
हालांकि, न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज एडम मिल्ने ने कातिलाना गेंदबाजी करते हुए 19 रन देकर 4 विकेट चटकाए, जिसकी बदौलत भारत को 20 ओवर में 191/8 के स्कोर पर रोक दिया. जिसके बाद न्यूजीलैंड ने तीन विकेट खोकर 7 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया.

