IND vs NZ: 'विराट भाई जब मैदान पर होते हैं तो...', मैच जीतने के बाद कप्तान शुभमन गिल ने क्या कहा?

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम को 5 विकेट से करारी शिकस्त दी है. डकवर्थ लुईस नियम (DLS) के तहत मिले 143 रनों के लक्ष्य को भारतीय टीम ने आसानी से हासिल कर पांच मैचों की इस सीरीज में ...

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम को 5 विकेट से करारी शिकस्त दी है. डकवर्थ लुईस नियम (DLS) के तहत मिले 143 रनों के लक्ष्य को भारतीय टीम ने आसानी से हासिल कर पांच मैचों की इस सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. 

इस मुकाबले में दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 74 रनों की धमाकेदार पारी खेली और भारत को जीत दिलाई. मैच के बाद युवा कप्तान शुभमन गिल ने कोहली की जमकर तारीफ की और टीम के प्रदर्शन को लेकर दिल की बात कही.

मैच के बाद बात करते हुए कप्तान शुभमन गिल ने टीम के प्रदर्शन पर खुशी जताई. विराट कोहली की मैच विनिंग पारी को लेकर गिल ने कहा कि जब आप क्रीज पर सेट होते हैं और बीच में बारिश के कारण खेल रुकता है तो हालात थोड़े मुश्किल हो जाते हैं. पिच पर नमी और तेजी आ जाती है, लेकिन जिस तरह से विराट भाई ने बल्लेबाजी की, उसने हमारे लिए चीजों को बेहद आसान बना दिया.

इसके अलावा गिल ने गेंदबाजी और फील्डिंग की भी जमकर तारीफ की. रोहित शर्मा के उस शानदार रन आउट को याद करते हुए गिल ने कहा कि उस एक पल ने पूरे मैच का रुख बदल दिया. युवा तेज गेंदबाजों की तारीफ करते हुए गिल ने कहा कि अंशुल कंबोज इन कंडीशंस के लिए बिल्कुल फिट हैं, जो लगातार सीम और स्विंग कराते हैं. 

Eden Park, graced by a @imVkohli special 💙 #TeamIndia | #NZvIND https://t.co/WTwONltwNw

वहीं जब पिच से ज्यादा मदद नहीं मिल रही थी, तब गुरनूर बरार ने अपनी एक्स्ट्रा बाउंस और पेस से कमाल दिखाया. अंत में गिल ने कहा कि अगर टीम इसी निरंतरता के साथ प्रदर्शन करती रही तो वे आगे भी शानदार स्थिति में बने रहेंगे.

इस मुकाबले में मैदान पर उतरते ही विराट कोहली ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. जिसे हमेशा याद रखा जाएगा. विराट कोहली को वनडे क्रिकेट की दूसरी पारी यानी रन चेज में महान सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए महज 54 रनों की दरकार थी.

What a start to the ODI series 👏 #TeamIndia clinch a convincing win in Auckland to go 1-0 up 💙 Updates ▶️ https://t.co/iZN2Y53Nur #NZvIND https://t.co/jXSglCUEzN

ऑकलैंड के ईडन पार्क में अपनी पारी की 39वीं गेंद पर जैसे ही विराट ने चौका लगाकर अपना 54वां रन पूरा किया. वह वनडे क्रिकेट की रन चेज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बन गए.

उन्होंने इस मामले में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (8,720 रन) को पीछे छोड़ दिया है. अब कोहली के नाम वनडे रन चेज में 169 पारियों में 8,722* से ज्यादा रन दर्ज हो चुके हैं. इस एलीट लिस्ट में भारत के कप्तान रोहित शर्मा (6,801 रन) तीसरे स्थान पर हैं.

Original Source
https://www.aajtak.in/sports/cricket/story/ind-vs-nz-captain-shubman-gill-said-india-trust-kohli-enough-to-let-him-bat-the-way-he-wants-aksp-dskc-2688278-2026-11-04?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World