How to Make ChamCham Mithai: दिवाली पर दूध-मावा से घर में बनाएं हलवाई जैसी चमचम मिठाई, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी!

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
How to Make ChamCham Mithai: दीपावली के त्योहार में मिठाइयों का खास महत्व होता है. इस दिन लोग एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशियां बांटते हैं. त्योहार के दौरान बाजार में मिठाइयों की मांग बढ़ जाती है, जिसका असर उनकी कीमतों पर भी पड़ता है. ऐसे में अगर आपको बाजार के बजाय घर की बनी मि...

How to Make ChamCham Mithai: दीपावली के त्योहार में मिठाइयों का खास महत्व होता है. इस दिन लोग एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशियां बांटते हैं. त्योहार के दौरान बाजार में मिठाइयों की मांग बढ़ जाती है, जिसका असर उनकी कीमतों पर भी पड़ता है. ऐसे में अगर आपको बाजार के बजाय घर की बनी मिठाई खाना पसंद है, तो इस दिवाली बंगाल की मशहूर चमचम मिठाई घर पर बना सकते हैं.

चमचम मिठाई खाने में बेहद स्वादिष्ट होती है और इसे घर पर बनाना भी ज्यादा मुश्किल नहीं है. इसे बनाने के लिए आपको दूध, चीनी, नींबू, नारियल और कुछ ड्राई फ्रूट्स की जरूरत होगी. खास बात यह है कि आप इसे अपनी पसंद के मुताबिक मलाईदार या नारियल की परत से सजा सकते हैं. आइए जानते हैं घर पर हलवाई जैसी स्वादिष्ट चमचम मिठाई बनाने की आसान रेसिपी.

एक गहरे बर्तन में दूध डालकर उबाल लें. जब दूध में उबाल आ जाए, तो गैस बंद कर दें. अब नींबू के रस में थोड़ा पानी मिलाकर धीरे-धीरे दूध में डालें. हल्के हाथों से चलाएं.

कुछ देर में दूध फट जाएगा और पानी अलग होने लगेगा अब इसे सूती कपड़े से छान लें और ठंडे पानी से धो दें, ताकि नींबू का खट्टापन निकल जाए. कपड़े को बांधकर 30 मिनट के लिए लटका दें.

अब छेने को एक बड़ी प्लेट में निकाल लें और हथेली से 8 से 10 मिनट तक अच्छी तरह मसलें. ध्यान रखें कि इसमें कोई गांठ न रहे और छेना बिल्कुल मुलायम हो जाए. अब इसके छोटे-छोटे हिस्से करके उन्हें लंबा और अंडे की शेप दें.

एक बड़े और गहरे बर्तन में चीनी और पानी डालकर गर्म करें. इसमें इलायची डाल दें और चीनी पूरी तरह घुलने तक पकाएं. चाशनी में अच्छी तरह उबाल आने लगे, तो तैयार किए हुए छेने के टुकड़े इसमें डाल दें.

बर्तन को ढक्कन से ढककर तेज आंच पर करीब 12 से 15 मिनट तक पकाएं. बीच में जरूरत पड़ने पर थोड़ा गर्म पानी डाल सकते हैं. पकने के दौरान चमचम का आकार बढ़ जाएगा. अब गैस बंद करके इन्हें चाशनी में ही ठंडा होने दें, ताकि मिठास अच्छी तरह अंदर तक पहुंच जाए.

एक कटोरी में मावा और पिसी चीनी डालकर अच्छी तरह मिला लें. इसमें बारीक कटे बादाम और पिस्ता भी मिला दें. अब ठंडी हो चुकी चमचम को चाशनी से निकालें और बीच से हल्का चीरा लगाकर उसमें मावे का मिश्रण भर दें.

आखिर में चमचम के ऊपर सूखा नारियल लपेट दें. इसके ऊपर कटे हुए बादाम, पिस्ता और केसर से गार्निश करें. 

Original Source
https://www.aajtak.in/lifestyle/news/story/how-to-make-diwali-special-bengali-chamcham-mithai-at-home-easy-sweet-recipe-with-mik-sugar-tvisx-dskc-2689837-2026-11-06?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Technology