Hanuman Chalisa: हनुमान चालीसा का पाठ सुबह या शाम, कब करना है शुभ? जानें सही समय, विधि और नियम
Hanuman Chalisa Path: हनुमान जी को संकटमोचन कहा जाता है. मान्यता है कि जो भक्त सच्चे मन से उनकी पूजा करते हैं, उन पर बजरंगबली की कृपा बनी रहती है. यही वजह है कि बहुत से लोग रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं. कई भक्तों को तो इसकी चौपाइयां तक याद होती हैं और वे बिना किताब देखे ही पाठ कर लेते हैं. खासकर मंगलवार और शनिवार को घरों और मंदिरों में हनुमान चालीसा पढ़ने की परंपरा है. हनुमान जयंती पर भी बजरंगबली की पूजा और चालीसा पाठ का विशेष महत्व होता है.
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रोज हनुमान चालीसा पढ़ने से मन को शांति मिलती है और मुश्किल समय में हिम्मत मिलती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि हनुमान चालीसा पढ़ने का सही समय क्या है? क्या इसका पाठ सुबह या शाम करना चाहिए? क्या रात में भी हनुमान चालीसा पढ़ सकते हैं? आइए जानते हैं हनुमान चालीसा के पाठ का सही समय और इससे जुड़े जरूरी नियम.
हनुमान चालीसा पढ़ने के लिए किसी खास दिन का इंतजार करने की जरूरत नहीं है. भक्त रोज इसका पाठ कर सकते हैं. हालांकि, मंगलवार और शनिवार को हनुमान चालीसा पढ़ना विशेष शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित होता है. वहीं, शनिवार को बजरंगबली की पूजा करने से शनिदेव से जुड़ी परेशानियां दूर होने की मान्यता है. इसके अलावा हनुमान जयंती के दिन भी हनुमान चालीसा का पाठ करना शुभ माना जाता है.
हनुमान चालीसा पढ़ने के लिए सुबह का समय अच्छा माना जाता है. मान्यता है कि सुबह उठकर स्नान करने के बाद साफ कपड़े पहनने चाहिए और पूजा स्थल पर बैठकर बजरंगबली का ध्यान करना चाहिए. इसके बाद शांत मन से हनुमान चालीसा का पाठ कर सकते हैं. सुबह के अलावा शाम के समय भी इसका पाठ करना शुभ माना जाता है.
अगर दिनभर की व्यस्तता के कारण सुबह या शाम पाठ नहीं कर पाते हैं, तो रात में सोने से पहले भी हनुमान चालीसा पढ़ सकते हैं. मान्यता है कि रात में सोने से पहले बजरंगबली का स्मरण और चालीसा पाठ करने से मन में सकारात्मक विचार आते हैं. ऐसा माना जाता है कि इससे भय और नकारात्मकता दूर होती है और भक्त को मानसिक शांति मिलती है.
साफ-सफाई का ध्यान रखें: हनुमान चालीसा पढ़ने से पहले स्नान करें और साफ कपड़े पहनें.हनुमान जी के सामने बैठें: बजरंगबली की तस्वीर या मूर्ति के सामने आसन बिछाकर पाठ करें.दीपक जलाएं: पाठ शुरू करने से पहले हनुमान जी के सामने दीपक जलाएं और श्रद्धा से पूजा करें.मन को शांत रखें: हनुमान चालीसा पढ़ते समय मन में किसी तरह का गलत विचार न लाएं. पूरा ध्यान पाठ पर रखें.सही उच्चारण करें: चालीसा की चौपाइयों को जल्दबाजी में पढ़ने के बजाय सही शब्दों और उच्चारण के साथ पढ़ें.लाल रंग का महत्व: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हनुमान जी को लाल रंग प्रिय है. इसलिए पूजा में लाल फूल चढ़ा सकते हैं.नियमित पाठ करें: हनुमान चालीसा का पाठ रोज करना शुभ माना जाता है. अगर रोज संभव न हो तो मंगलवार और शनिवार को कर सकते हैं.


