Hans Zimmer in Ramayana: बिना रामायण की कहानी जाने म्यूजिक बनाने को राजी हुए दिग्गज कंपोजर हांस जिमर, आखिर किस बात ने खींचा?

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी रामायण अब ऑडियंस कुछ ही दिनों में देख पाएगी. वेस्ट में कई क्रिटिक्स इसे देख चुके हैं, और ज्यादातर फिल्म की तारीफ करते ही नजर आए हैं. रामायण इंडिया का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट कई कारणों से है. इसमें 4000 करोड़ के बजट के साथ-साथ ऑस्कर विनिंग म्यूजिक कंप...

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी रामायण अब ऑडियंस कुछ ही दिनों में देख पाएगी. वेस्ट में कई क्रिटिक्स इसे देख चुके हैं, और ज्यादातर फिल्म की तारीफ करते ही नजर आए हैं. रामायण इंडिया का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट कई कारणों से है. इसमें 4000 करोड़ के बजट के साथ-साथ ऑस्कर विनिंग म्यूजिक कंपोजर्स ए आर रहमान और हांस जिमर हैं. 

जिस तरह ए आर रहमान इंडिया के लिए एक दिग्गज कलाकार हैं, उसी तरह हांस जिमर भी हॉलीवुड में एक दिग्गज कंपोजर है. कई फिल्में सिर्फ उनके म्यूजिक के दम पर निखर जाती हैं. ऐसे में जब हांस जिमर के रामायण से जुड़ने की खबर सामने आई, तब लोगों की एक्साइटमेंट अपने आप बढ़ी. टीजर-ट्रेलर में भी उनके म्यूजिक की झलक दिखी है. अब कंपोजर ने बताया कि उन्हें रामायण पर काम करके कैसा लगा. 

हांस जिमर ने कैसे बनाए रामायण के गाने?

मेकर्स ने हांस जिमर और ए आर रहमान के साथ एक और वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने दिखाया कि कैसे फिल्म के बैकग्राउंड स्कोर को तैयार किया गया. इसी वीडियो में प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने बताया कि हंस जिमर ने फिल्म का पूरा पिच डेक देखे बिना ही रामायण के साथ काम करने के लिए हां कर दी थी.

नमित मल्होत्रा ने बताया कि जब वो न्यूयॉर्क में हंस जिमर से मिले थे, तब उन्होंने फिल्म को लेकर पूरी तैयारी कर रखी थी. उनके पास फिल्म की पूरी पिच डेक और वर्ल्ड-बिल्डिंग से जुड़ी जानकारी थी. वो कहते हैं- मैंने करीब छह-सात स्लाइड्स दिखाईं, तभी हांस ने कहा कि नमित, ठीक है. मुझे इसे देखने की जरूरत नहीं है. इसके बाद हंस जिमर फिल्म के म्यूजिक का हिस्सा बनने के लिए तैयार हो गए.

फिर हंस जिमर ने ए आर रहमान संग कोलैब पर कहा- हम साथ मिलकर एक ऐसी यात्रा शुरू कर रहे हैं, जो पहले कभी नहीं हुई. हम हजारों साल पुराने भगवान और उन परंपराओं से जुड़े म्यूजिक को तैयार कर रहे हैं, जो भारत को वेस्ट के लिए इतना महत्वपूर्ण बनाती हैं. 

Experience the most epic music collaboration of the year by Hans Zimmer and A.R. Rahman in Namit Malhotra’s Ramayana. Book your tickets now. Experience Ramayana in cinemas worldwide from November 5, across all premium formats. https://t.co/WVMHENFK6w

फिल्म के म्यूजिक पर एआर रहमान ने भी बात की. उन्होंने बताया कि दोनों ने म्यूजिक का काम आपस में बांट लिया था. रहमान ने कुछ गानों और थीम्स पर काम किया, जबकि हंस जिमर ने दूसरे हिस्सों की जिम्मेदारी संभाली. इसके बाद दोनों लगातार एक-दूसरे के साथ काम शेयर करते रहे और ये समझने की कोशिश करते रहे कि फिल्म के लिए सबसे बेहतर क्या रहेगा.

बात करें फिल्म रामायण की, तो इसका पहला पार्ट 5 नवंबर को रिलीज होगा जिसमें रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, रवि दुबे जैसे कलाकार नजर आएंगे. 

Original Source
https://www.aajtak.in/entertainment/bollywood-news/story/hans-zimmer-agreed-composing-ramayana-music-with-ar-rahman-without-seeing-pitch-deck-tmovj-dskc-2687470-2026-11-03?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Entertainment