निज्जर की हत्या, मूसेवाला मर्डर से कनेक्शन, टारगेट पर सलमान खान... FBI वॉन्टेड लिस्ट में शामिल गोल्डी बराड़ की पूरी कुंडली

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
FBI ने गैंगस्टर गोल्डी बरार को 10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में शामिल किया है. एजेंसी ने उस पर 1 मिलियन अमेरिकी डॉलर का इनाम भी रखा है. गोल्डी बराड़ का नाम कई हाई प्रोफाइल मर्डर मामलों में शामिल रहा है. आइए आपको बताते हैं कि आखिर ये गैंगस्टर कौन है जो दुनिया भर की सुरक्षा एजेंसियों के ...

FBI ने गैंगस्टर गोल्डी बरार को 10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में शामिल किया है. एजेंसी ने उस पर 1 मिलियन अमेरिकी डॉलर का इनाम भी रखा है. गोल्डी बराड़ का नाम कई हाई प्रोफाइल मर्डर मामलों में शामिल रहा है. आइए आपको बताते हैं कि आखिर ये गैंगस्टर कौन है जो दुनिया भर की सुरक्षा एजेंसियों के लिए सिरदर्द बन गया है.

गोल्डी बराड़ ने अपराध की दुनिया में ऐसा कदम रखा कि वो आज भारत के सबसे वॉन्टेड अपराधियों की लिस्ट में शामिल हो चुका है. उसका जन्म पंजाब पुलिस में एक पुलिसकर्मी के घर हुआ था. 

गोल्डी बराड़ के काले कारनामों की फेहरिस्त बहुत लंबी है. अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने अपनी चार्जशीट में इस बात का खास जिक्र किया है कि पॉपुलर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के पीछे गोल्डी बराड़ का ही हाथ था.

FBI की चार्जशीट में खुलासा किया गया है गोल्डी बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को टारगेट करने के आरोपों में भी शामिल है. भारत विरोधी गतिविधियों और खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में भी उसका नाम सामने आया था.

जांच एजेंसियों के मुताबिक, गोल्डी ने कनाडा में घुसकर खालिस्तानी आतंकी सुखदुल सिंह उर्फ सुक्का दुनिके की घर में घुसकर खुद गोली मारकर हत्या की थी. भारत में उसके खिलाफ दर्जनों हत्याओं और अनगिनत रंगदारी के मामले दर्ज हैं.

अपराध की दुनिया में गोल्डी का सफर उसके कॉलेज के दिनों के दोस्त लॉरेंस बिश्नोई के साथ शुरू हुआ था. दोनों मिलकर एक बड़ा आपराधिक सिंडिकेट चला रहे थे, लेकिन पिछले कुछ दिनों से लॉरेंस और गोल्डी के रास्ते अलग हो चुके हैं और अब वो अपने-अपने अलग गैंग चला रहे हैं.

जून 2023 में जब हरदीप सिंह निज्जर की हत्या हुई थी, तब गोल्डी कनाडा में वॉन्टेड था. उसी दौरान उसने 'आजतक' को दिए अपने एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे. उस बातचीत में गोल्डी ने खुद माना था कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या उसी ने करवाई थी. उसने ये भी बताया था कि आखिर सलमान खान को क्यों निशाना बनाया जा रहा है.

इसके अलावा, उसने अपने क्रिमिनल नेटवर्क, जुर्म की दुनिया में आने की वजह और पाकिस्तान में छिपे खालिस्तानी आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा के साथ अपने रिश्तों पर खुलकर बात की थी. उस इंटरव्यू में गोल्डी ने दावा किया था कि उसका पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से कोई लेना-देना नहीं है और अगर कभी उसका नाम आएगा, तो वो देश के दुश्मनों को खत्म करने में ही आएगा. 

Original Source
https://www.aajtak.in/india/news/story/fbi-wanted-gangster-goldy-brar-criminal-records-moosewala-nijjar-murder-ntc-drmt-rpti-2655947-2026-09-29?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World