Diwali Decoration Tips: धनतेरस-दिवाली पर घर के दरवाजे को दें नया लुक, इन 3 सस्ती चीजों से करें सजावट

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
Dhanteras-Diwali Decoration Tips: दिवाली और धनतेरस के त्योहार पर हर कोई अपने घर को खूबसूरत तरीके से सजाना चाहता है. घर की सफाई से लेकर रंगोली और लाइटिंग तक, हर छोटी-बड़ी चीज का खास ध्यान रखा जाता है. घर की सफाई में लोग हर कमरे, दिवारों और खिड़कियों तक को सजाते हैं, मगर धनतेरस के ...

Dhanteras-Diwali Decoration Tips: दिवाली और धनतेरस के त्योहार पर हर कोई अपने घर को खूबसूरत तरीके से सजाना चाहता है. घर की सफाई से लेकर रंगोली और लाइटिंग तक, हर छोटी-बड़ी चीज का खास ध्यान रखा जाता है. घर की सफाई में लोग हर कमरे, दिवारों और खिड़कियों तक को सजाते हैं, मगर धनतेरस के दिन खासतौर पर अपने घर के दरवाजे की सजावट करनी चाहिए. कहा जाता है कि दिवाली से पहले साफ-सफाई करने और सजावट करने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है, इसलिए धनतेरस के दिन ही अपने घर के दरवाजे को सजाना चाहिए.

लेकिन घर की सजावट में अक्सर लोग मुख्य दरवाजे को नजरअंदाज कर देते हैं. जबकि घर में आने वाले मेहमानों की नजर सबसे पहले दरवाजे पर ही पड़ती है. ऐसे में अगर आप भी इस धनतेरस अपने घर को नया और खूबसूरत लुक देना चाहते हैं, तो महंगे डेकोरेशन आइटम खरीदने की जरूरत नहीं है. कुछ सस्ती और आसानी से मिलने वाली चीजों की मदद से आप अपने घर के मुख्य दरवाजे को बेहद सुंदर बना सकते हैं.

धनतेरस और दिवाली पर गेंदे के फूलों से सजावट करना काफी शुभ और पारंपरिक माना जाता है. मैन गेट को सजाने के लिए आपको सारे ताजे फूल खरीदने की जरूरत नहीं बल्कि आप आप बाजार से थोड़े से ताजे या आर्टिफिशियल गेंदे के फूल खरीदकर दरवाजे के लिए सुंदर तोरण बना सकते हैं.

इसके लिए फूलों को धागे में पिरोकर बीच-बीच में आम के पत्ते लगा दें. चाहें तो इसमें छोटी-छोटी घंटियां भी लगा सकते हैं. दरवाजे के ऊपर लटकाया गया यह तोरण घर को ट्रेडिशनल और त्योहारों वाला खूबसूरत लुक देगा. आर्टिफिशियल फूलों का इस्तेमाल करने पर आप इसे अगले साल भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

अगर आप कम बजट में कुछ अलग और क्रिएटिव करना चाहते हैं, तो रंगीन कागज से बनी सजावटी लटकन अच्छा ऑप्शन है. इसके लिए आपको कलरफुल चार्ट पेपर, कैंची, गोंद और धागे की जरूरत होगी. इनकी मदद से आप फूल, पत्तियां, दीये और घंटियों के आकार की लटकन बना सकते हैं. इन्हें अलग-अलग लंबाई के धागों में लगाकर दरवाजे के दोनों तरफ लटका दें.

आप चाहें तो लाल, पीले, नारंगी और गोल्डन रंगों का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे दरवाजे पर रंगों का खूबसूरत कॉम्बिनेशन भी दिखाई देगा और डेकोरेशन भी ज्यादा खर्चीली नहीं होगी.

दिवाली के दिन घर में उजाला किया जाता है और खूब सारी लाइट्स और दिए जलाए जाते हैं. धनतेरस के दिन खासतौर पर घरों में यम का दीपक जलाया जाता है. इसलिए आप अपने घर के दरवाजे पर खूबसूरत रंगोली बनाकर उसनें दीयों को जलाकर रख सकते हैं, इससे आपकी रंगोली में भी चमक आएगी और घर का एंट्री पॉइंट भी अच्छा लगेगा. 

धनतेरस पर आप दरवाजे के ठीक सामने छोटी और सुंदर रंगोली बना सकते हैं. इसके लिए रंगोली के रंग खरीदना जरूरी नहीं है. आप हल्दी, कुमकुम, चावल और फूलों की पंखुड़ियों से भी शानदार डिजाइन तैयार कर सकते हैं. रंगोली के आसपास मिट्टी के छोटे-छोटे दीये रख दें. चाहें तो दीयों को हल्के रंगों और सजावटी मोतियों से सजा भी सकते हैं. शाम के समय जब दीये जलेंगे, तो दरवाजे की खूबसूरती और बढ़ जाएगी.

धनतेरस पर घर के दरवाजे को सजाने के लिए बहुत ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है. फूलों का तोरण, रंगीन कागज की लटकन और रंगोली-दीयों जैसी छोटी चीजों से भी आप घर के दरवाजे को खास बना सकते हैं.

सबसे अच्छी बात यह है कि इनमें से ज्यादातर सजावट आप घर पर ही अपने हाथों से तैयार कर सकते हैं. इस बार धनतेरस पर इन आसान तरीकों को अपनाएं और मेहमानों के स्वागत के लिए अपने घर के दरवाजे को खूबसूरत अंदाज में सजाएं.

Original Source
https://www.aajtak.in/lifestyle/home-living/story/dhanteras-2026-main-door-decoration-ideas-for-home-on-budget-diwali-3-easy-tips-hacks-and-tricks-tvisx-dskc-2689834-2026-11-06?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World