Diwali 2026: दिवाली की 5 लकी राशियां, अगले एक साल खूब धन बरसाएंगी मां लक्ष्मी

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
हर साल कार्तिक अमावस्या की रात धूमधाम से दिवाली का त्योहार मनाया जाता है. इस साल यह दीपोत्सव रविवार, 8 नवंबर को मनाया जाएगा. इस साल दीपावली एक दुर्लभ संयोग में मनाई जाएगी. इस दिन बुधादित्य और शुक्रादित्य योग के साथ सर्वार्थसिद्धि योग भी रहने वाला है. ज्योतिषाचार्य आचार्य राज मिश्...

हर साल कार्तिक अमावस्या की रात धूमधाम से दिवाली का त्योहार मनाया जाता है. इस साल यह दीपोत्सव रविवार, 8 नवंबर को मनाया जाएगा. इस साल दीपावली एक दुर्लभ संयोग में मनाई जाएगी. इस दिन बुधादित्य और शुक्रादित्य योग के साथ सर्वार्थसिद्धि योग भी रहने वाला है. ज्योतिषाचार्य आचार्य राज मिश्रा का कहना है कि दिवाली पर बन रहा यह संयोग अगले एक साल के लिए कुछ राशियों के लिए अच्छे संकेत दे रहा है. मिथुन, कर्क, कन्या, धनु और मकर राशि के जातकों के लिए विशेष तौर से यह दिवाली आर्थिक लाभ के संकेत दे रही है. आइए सभी राशियों का हाल जानते हैं

मेष राशि मेष राशि वालों के लिए दिवाली से अगली दिवाली तक का समय रिश्तों के लिहाज से अच्छा रह सकता है. जिन लोगों की शादी नहीं हो पा रही है या जो लंबे समय से अपने रिश्ते को लेकर परेशान हैं, उन्हें खुशखबरी मिल सकती है. सिंगल लोगों के जीवन में भी किसी खास व्यक्ति की एंट्री हो सकती है.

उपाय: दिवाली की रात अपने बेडरूम में घी का दीपक जलाएं.

वृषभ राशि वृषभ राशि के जातकों के लिए आने वाला साल स्वास्थ्य के लिहाज से राहत देने वाला हो सकता है. रोग-बीमारियों से मुक्ति पाएंगे. ज्योतिषविद के अनुसार, जिन लोगों को लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हैं, उन्हें इस दिवाली से सकारात्मक बदलाव की उम्मीद रखनी चाहिए.

उपाय: दीपक में थोड़ा सा शहद डालकर प्रज्वलित करें.

मिथुन राशि मिथुन राशि वालों के लिए दिवाली से अगली दिवाली तक का समय शिक्षा, संतान और बुद्धि से जुड़े मामलों में शुभ रह सकता है. शेयर मार्केट में निवेश करने वालों के लिए भी यह समय लाभ की संभावनाएं लेकर आ सकता है. हालांकि निवेश से जुड़े फैसले सोच-समझकर लेने चाहिए.

उपाय: दिवाली पर मां सरस्वती की आराधना करें. 'ओम माता सरस्वती देवी नमः' मंत्र का जाप करें.

कर्क राशि कर्क राशि वालों के लिए यह दिवाली घर और प्रॉपर्टी से जुड़ी खुशखबरी लेकर आ सकती है. जिन लोगों का अपना घर खरीदने का सपना लंबे समय से अधूरा है या जो किराए के मकान में रह रहे हैं, उनके लिए आने वाले साल में परिस्थितियां अनुकूल हो सकती हैं. ज्योतिषविद ने इसे घर और संपत्ति के लिहाज से अच्छा समय बताया है.

उपाय: भगवान राम, श्रीकृष्ण या भगवान विष्णु के मंदिर में पांच घी के दीपक जलाएं. घर में भी चौमुखी दीपक जलाने का उपाय भी बताया गया है.

सिंह राशि सिंह राशि के जातकों के लिए दिवाली से अगली दिवाली तक का समय पुरानी परेशानियों से बाहर निकलने का संकेत दे रहा है. लंबे समय से चल रहे तनाव, चिंता और अटके हुए मामलों में राहत मिल सकती है. ज्योतिषविद के मुताबिक, इस राशि के जातकों के लिए भाग्य का साथ मिलने की भी संभावना है.

उपाय: घर के मंदिर में घी का एक दीपक जलाएं और भगवान को पांच अलग-अलग फल अर्पित करें. इसके बाद महालक्ष्मी गायत्री मंत्र का 108 बार जाप करें.

कन्या राशि कन्या राशि वालों के लिए आने वाला साल आर्थिक मामलों में राहत देने वाला हो सकता है. ज्योतिषविद के अनुसार, इस राशि के जातकों को कर्ज से छुटकारा मिलने और घर-परिवार से जुड़े निवेश में लाभ होने की संभावना है. परिवार के सदस्यों के बीच भी आपसी तालमेल बेहतर हो सकता है.

उपाय: घर के मंदिर में दो सरसों के तेल और एक घी का दीपक जलाएं.

तुला राशि तुला राशि वालों के लिए दिवाली से अगली दिवाली तक का समय मान-सम्मान के लिहाज से अच्छा रह सकता है. अगर किसी वजह से आपका अपमान हुआ है या आप अपनी प्रतिष्ठा को लेकर परेशान हैं तो स्थितियों में सुधार की संभावना है. स्वास्थ्य के मोर्चे पर भी अच्छी खबर मिल सकती है.

उपाय: घर के मंदिर में चौमुखी दीपक जलाएं. इसमें गेहूं के कुछ दाने डालें और सूर्य के मंत्र 'ओम सूर्याय नमः' का 108 बार जाप करें.

वृश्चिक राशि वृश्चिक राशि वालों के लिए यह दिवाली विदेश से जुड़े मामलों में खुशखबरी ला सकती है. जिन लोगों की विदेश यात्रा की योजना लंबे समय से अटकी हुई है, उन्हें सफलता मिल सकती है. इसके अलावा अनावश्यक खर्चों और कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में भी राहत मिलने की संभावना जताई गई है.

धनु राशि धनु राशि के जातकों के लिए दिवाली से अगली दिवाली तक का समय आर्थिक परेशानियों से राहत दिलाने वाला हो सकता है. ज्योतिषविद के अनुसार, इस राशि के लोगों को शेयर मार्केट और लॉटरी जैसे मामलों में लाभ की संभावना है. इसके अलावा संतान के वैवाहिक जीवन से जुड़ी परेशानियां भी दूर हो सकती हैं.

उपाय: दिवाली की रात घी का दीपक जलाएं. दीपक में थोड़ा पीला चंदन डालें और भगवान विष्णु के चतुर्भुज स्वरूप का ध्यान करते हुए 'ओम नमो भगवते वासुदेवाय नमः' मंत्र का जाप करें.

मकर राशि मकर राशि वालों के लिए आने वाला साल करियर के लिहाज से महत्वपूर्ण हो सकता है. नौकरी और प्रोफेशनल लाइफ में चल रही परेशानियों से राहत मिलने के संकेत हैं. ज्योतिषविद के मुताबिक, इस राशि के जातकों को आने वाली दिवाली तक अपने कामकाज में स्थिरता मिलने और तनाव कम होने की उम्मीद है.

उपाय: दिवाली पर दीपक जलाते समय 21 बार गायत्री मंत्र का जाप करें.

कुंभ राशि कुंभ राशि वालों के लिए दिवाली से अगली दिवाली तक का समय भाग्य के लिहाज से अच्छा रह सकता है. जीवन में लंबे समय से चल रहा तनाव कम हो सकता है और रुके हुए कामों में गति आने की संभावना है. ज्योतिषविद ने इस राशि के लिए भाग्योदय के योग बताए हैं.

उपाय: दिवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा करते समय पीले रंग के वस्त्र पहनें. पति-पत्नी दोनों पीले कपड़े पहनकर पूजा करें.

मीन राशि मीन राशि के जातकों के लिए आने वाला साल परेशानियों से राहत दिलाने वाला हो सकता है. ज्योतिषविद के अनुसार, इस राशि के लोगों को दुर्घटनाओं, चिंता और घर में बार-बार आने वाली समस्याओं से राहत मिलने की संभावना है. मानसिक तनाव कम होने और जीवन में सकारात्मकता आने के संकेत हैं.

उपाय: दिवाली पर दीपक जलाने के बाद बैठकर महामृत्युंजय मंत्र का 108 बार जाप करें.

Original Source
https://www.aajtak.in/religion/news/story/diwali-2026-rashifal-five-lucky-zodiac-signs-goddess-laxmi-bless-with-money-success-prosperity-tvisu-dskc-2690160-2026-11-06?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World