Dhanteras 2026: धनतेरस पर अंधाधुंध न करें खरीदारी! पहले जान लें अपनी राशि के अनुसार क्या घर लाना होगा शुभ

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
Dhanteras Rashi Anusar Shopping: धनतेरस के साथ ही पांच दिनों तक चलने वाले दिवाली के त्योहार की शुरुआत हो जाती है. हर साल कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर यह पर्व मनाया जाता है. इस साल यह आज यानी 6 नवंबर को मनाया जा रहा है. इस दिन का संबंध धन, सेहत और खुशहाली से जुड...

Dhanteras Rashi Anusar Shopping: धनतेरस के साथ ही पांच दिनों तक चलने वाले दिवाली के त्योहार की शुरुआत हो जाती है. हर साल कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर यह पर्व मनाया जाता है. इस साल यह आज यानी 6 नवंबर को मनाया जा रहा है. इस दिन का संबंध धन, सेहत और खुशहाली से जुड़ा है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, समुद्र मंथन के दौरान इसी दिन भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे. इसलिए धनतेरस पर उनकी पूजा का खास महत्व है.

इस दिन लोग सोना, चांदी, बर्तन और दूसरी नई चीजें खरीदकर घर लाते हैं. धार्मिक मान्यता है कि धनतेरस पर खरीदी गई वस्तुएं घर में सुख-समृद्धि और बरकत लेकर आती हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्योतिष में राशि के हिसाब से भी खरीदारी करने की सलाह दी जाती है? ऐसे में आइए जानते हैं कि मेष से लेकर मीन राशि तक के लोगों को इस धनतेरस पर क्या खरीदना चाहिए.

मेष राशि के स्वामी मंगल देव हैं. ज्योतिष में मंगल को साहस, ऊर्जा और पराक्रम से जोड़कर देखा जाता है. इसलिए इस राशि के लोगों के लिए धनतेरस पर तांबे की चीजें खरीदना अच्छा माना जाता है. आप तांबे का लोटा, कलश या दूसरे बर्तन घर ला सकते हैं. इसके अलावा लाल रंग के कपड़े और पूजा से जुड़ी चीजें भी खरीद सकते हैं. 

वृषभ राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं. शुक्र को सुख-सुविधा, प्रेम, सुंदरता और वैभव का कारक माना जाता है. इस राशि के लोगों के लिए चांदी की खरीदारी करना शुभ रहेगा. आप चांदी का सिक्का, पायल, अंगूठी या कोई छोटा आभूषण खरीद सकते हैं. 

मिथुन राशि के स्वामी बुध देव हैं. बुध का संबंध बुद्धि, वाणी और व्यापार से माना जाता है. इसलिए इस राशि के जातक धनतेरस पर पीतल या कांसे के बर्तन खरीद सकते हैं. इसके अलावा किताबें, कॉपी, पेन या व्यापार में इस्तेमाल होने वाली नई चीजें खरीदना भी अच्छा रहेगा. 

कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं. चंद्र देव का संबंध मन, भावनाओं और शांति से माना जाता है. इस राशि के लोगों के लिए धनतेरस पर चांदी खरीदना अच्छा रहेगा. आप चांदी का सिक्का, कटोरी, चम्मच या छोटा दीपक खरीद सकते हैं. इसके अलावा घर की सजावट के लिए सफेद रंग की चीजें भी ले सकते हैं.

सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव हैं. सूर्य को आत्मविश्वास, ऊर्जा और मान-सम्मान का प्रतीक माना जाता है. ऐसे में सिंह राशि के लोगों के लिए सोना खरीदना शुभ माना जाता है. अगर सोना खरीदने का बजट नहीं है, तो तांबे के बर्तन भी घर ला सकते हैं. मान्यता है कि इससे आत्मविश्वास और मान-सम्मान में वृद्धि होती है.

कन्या राशि का स्वामित्व भी बुध ग्रह के पास है. बुध को समझदारी, ज्ञान और व्यापार से जोड़कर देखा जाता है. इसलिए इस राशि के जातक धनतेरस पर पीतल या कांसे के बर्तन खरीद सकते हैं. इसके अलावा पढ़ाई, लेखन या कामकाज से जुड़ी नई चीजें भी खरीदना शुभ माना जाता है. 

वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल देव हैं. मंगल को शक्ति, साहस और पराक्रम का प्रतीक माना जाता है. इस राशि के लोगों को धनतेरस पर तांबे के बर्तन खरीदने चाहिए. आप तांबे का कलश, लोटा या पूजा में इस्तेमाल होने वाला कोई पात्र ले सकते हैं. इसके अलावा पूजा के लिए सिंदूर और पीतल की घंटी भी खरीद सकते हैं. 

धनु राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं. गुरु ग्रह को ज्ञान, शिक्षा, धर्म और सौभाग्य से जोड़कर देखा जाता है. इस राशि के लोगों के लिए धनतेरस पर सोने का सिक्का या पीतल के बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है. इसके अलावा पीले रंग के कपड़े, धार्मिक पुस्तकें और पूजा की सामग्री भी घर ला सकते हैं. 

मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं. शनि को मेहनत, अनुशासन और कर्म का कारक माना जाता है. इस राशि के लोगों के लिए धनतेरस पर चांदी या कांसे की वस्तुएं खरीदना अच्छा माना जाता है. इसके अलावा घर की जरूरत के सामान और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी खरीद सकते हैं. 

कुंभ राशि के स्वामी भी शनि देव हैं. इसलिए इस राशि के जातकों के लिए भी चांदी और कांसे की वस्तुएं खरीदना शुभ माना जाता है. आप चांदी का सिक्का, पूजा का सामान या नीले रंग की उपयोगी चीजें घर ला सकते हैं. 

मीन राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं. गुरु ग्रह को धर्म, ज्ञान और सौभाग्य का कारक माना जाता है. इस राशि के जातकों के लिए सोना और पीतल खरीदना अच्छा रहेगा. इसके अलावा पूजा-पाठ की सामग्री, धार्मिक किताबें और पीले रंग की चीजें भी खरीद सकते हैं. 

Original Source
https://www.aajtak.in/religion/news/story/dhanteras-2026-rashi-anusar-kharidari-mesh-se-meen-shubh-items-dhanteras-shopping-according-to-zodiac-signs-tviss-dskc-2689592-2026-11-06?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World