Dhanteras 2026: धनतेरस पर भूल से भी न खरीदें ये 5 चीजें, घर में बढ़ सकती हैं परेशानियां! जानें क्या खरीदें और क्या नहीं?

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
Dhanteras 2026:  हिंदू धर्म में धनतेरस का त्योहार बेहद खास माना जाता है. हर साल कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस मनाया जाता है. इस दिन भगवान धन्वंतरि, मां लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा करने की परंपरा है.  धनतेरस पर नई चीजें खरीदना शुभ होता है. यही वजह है कि इ...

Dhanteras 2026:  हिंदू धर्म में धनतेरस का त्योहार बेहद खास माना जाता है. हर साल कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस मनाया जाता है. इस दिन भगवान धन्वंतरि, मां लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा करने की परंपरा है.  धनतेरस पर नई चीजें खरीदना शुभ होता है. यही वजह है कि इस दिन लोग सोना-चांदी, बर्तन, झाड़ू और घर के लिए जरूरी सामान खरीदते हैं. हालांकि, कुछ ऐसी चीजें भी हैं जिन्हें धनतेरस पर खरीदने से बचने की सलाह दी जाती है. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस दिन कौन-सी चीजें खरीदना शुभ माना जाता है और किन चीजों को घर लाने से परहेज करना चाहिए.

द्रिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 6 नवंबर को सुबह करीब 9:30 बजे शुरू होगी. इस तिथि का समापन 7 नवंबर को सुबह 11:45 बजे समाप्त होगी. ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, धनतेरस का त्योहार 6 नवंबर 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा. 

धनतेरस पर सोने-चांदी के आभूषण या सिक्के खरीदना बेहद शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि, इस दिन सोना-चांदी घर लाने से सुख-समृद्धि बढ़ती है और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है. अगर आपका बजट ज्यादा नहीं है, तो आप चांदी का छोटा सिक्का भी खरीद सकते हैं.

इस दिन तांबे, पीतल और स्टील के बर्तन खरीदने की परंपरा है. मान्यता है कि नया बर्तन घर में खुशहाली और बरकत का प्रतीक होता है. ध्यान रखें कि बर्तन खाली घर न लाएं. उसमें चावल, गेहूं, पानी या कुछ सिक्के डालकर लाना शुभ माना जाता है.

धनतेरस पर झाड़ू खरीदना भी शुभ माना जाता है. झाड़ू का संबंध मां लक्ष्मी से जोड़ा जाता है. माना जाता है कि इस दिन नई झाड़ू घर लाने से दरिद्रता दूर होती है और सुख-समृद्धि का आगमन होता है.

धनतेरस पर साबुत धनिया खरीदना भी शुभ माना जाता है. इसका इस्तेमाल दिवाली की पूजा में भी किया जाता है. धनिया के बीज धन और खुशहाली का प्रतीक माने जाते हैं. यही वजह है कि कई लोग धनतेरस के दिन साबुत धनिया खरीदकर पूजा में शामिल करते हैं.

5. गोमती चक्र और लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति

धनतेरस पर पूजा के लिए गोमती चक्र और मां लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति खरीदना भी शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इनकी विधि-विधान से पूजा करने और घर के मंदिर में स्थापित करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है.

धनतेरस पर लोहे की चीजें खरीदना शुभ नहीं माना जाता है. मान्यता है कि लोहे का संबंध शनि देव से होता है, इसलिए इस दिन इन्हें खरीदने से बचना चाहिए.

धनतेरस पर कांच के बर्तन या सजावट का सामान खरीदने से बचना चाहिए. दरअसल, कांच बहुत नाजुक होता है और जरा सी लापरवाही से टूट सकता है.  टूटने वाली चीजों को शुभ नहीं माना जाता है. इसलिए धनतेरस जैसे शुभ दिन पर कांच का सामान घर लाने से परहेज करने की सलाह दी जाती है.

धनतेरस पर काले रंग के कपड़े या अन्य सामान खरीदने से बचना चाहिए. हिंदू धर्म में पूजा-पाठ और शुभ कार्यों के दौरान इस रंग को पहनना या इस्तेमाल करना अच्छा नहीं माना जाता है. इसलिए धनतेरस के दिन काले रंग की चीजें खरीदने से परहेज किया जाता है.

धनतेरस पर खाली बर्तन घर लाने से बचना चाहिए. खाली बर्तन घर लाना अच्छा नहीं माना जाता है. इसलिए नया बर्तन खरीदने के बाद उसमें थोड़ा अनाज, पानी या सिक्का डालकर ही घर लाएं. इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहने की मान्यता है.

धनतेरस पर चाकू, कैंची और अन्य धारदार चीजें खरीदने से बचना चाहिए. धारदार चीजें काटने और अलग करने का काम करती हैं. इसलिए इन्हें शुभ अवसर पर घर लाना अच्छा नहीं माना जाता है.  

Original Source
https://www.aajtak.in/religion/news/story/dhanteras-2026-shopping-list-what-to-buy-and-avoid-auspicious-inauspicious-items-dhanteras-par-kya-kharide-kya-nahi-tviss-dskc-2687055-2026-11-03?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World