Dhanteras 2026: धनतेरस पर मालव्य राजयोग! इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे कमाई के नए रास्ते

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
6 नवंबर को धनतेरस के दिन शुक्र तुला राशि में मालव्य राजयोग का निर्माण करेंगे. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तुला राशि के स्वामी शुक्र देव हैं और जब भी शुक्र इस राशि में प्रवेश करते हैं तो मालव्य राजयोग का निर्माण होता है. मालव्य राजयोग को पंच महापुरुष राजयोगों में से एक माना जाता है...

6 नवंबर को धनतेरस के दिन शुक्र तुला राशि में मालव्य राजयोग का निर्माण करेंगे. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तुला राशि के स्वामी शुक्र देव हैं और जब भी शुक्र इस राशि में प्रवेश करते हैं तो मालव्य राजयोग का निर्माण होता है. मालव्य राजयोग को पंच महापुरुष राजयोगों में से एक माना जाता है. ज्योतिष में इस योग को धन, सुख-समृद्धि और वैभव से जोड़कर देखा जाता है. आइए जानते हैं कि धनतेरस पर यह शुभ योग किन राशियों के लिए शुभ संकेत दे रहा है.

मेष राशि मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र का यह गोचर सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी के संकेत दे रहा है. वैवाहिक जीवन में पहले से ज्यादा मधुरता आ सकती है. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. साझेदारी में कारोबार करने वालों को लाभ के नए मौके मिल सकते हैं. आर्थिक स्थिति बेहतर होने की संभावना है. इस दौरान आप अपनी योजनाओं को आगे बढ़ाने और नए काम की शुरुआत करने के बारे में विचार कर सकते हैं.

कन्या राशि कन्या राशि वालों के लिए यह समय आर्थिक मामलों में अनुकूल रह सकता है. अचानक धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं. आय के साधनों में वृद्धि हो सकती है. नौकरी में आपके काम की सराहना हो सकती है. जो लोग नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें अच्छी खबर मिलने की उम्मीद है. निवेश से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. हालांकि, किसी भी आर्थिक फैसले से पहले सोच-विचार करना जरूरी रहेगा.

तुला राशि तुला राशि के जातकों के लिए मालव्य राजयोग विशेष फलदायी माना जा रहा है. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. व्यापार से जुड़े लोगों के लिए भी नए अवसर बन सकते हैं. आमदनी के नए रास्ते खुलने और आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं. लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं. इससे आपको राहत मिलने की संभावना है.

मकर राशि मकर राशि के जातकों को करियर और कारोबार में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं. नौकरी में तरक्की के योग बन सकते हैं. कारोबार का विस्तार करने की योजना पर काम आगे बढ़ सकता है. आय में वृद्धि होने से सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों पर खर्च करने का अवसर मिलेगा. परिवार में खुशहाली का माहौल रह सकता है. कुल मिलाकर, यह समय आर्थिक और पारिवारिक मामलों में राहत देने वाला माना जा रहा है.

Original Source
https://www.aajtak.in/religion/news/story/dhanteras-2026-date-malavya-rajyog-rashifal-lucky-zodiac-signs-mesh-kanya-tula-meen-income-money-tvisu-dskc-2686773-2026-11-02?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World