Dhanteras 2026: धनतेरस पर मां लक्ष्मी की कृपा चाहिए तो जरूर करें ये पाठ, घर में आएगी खुशहाली!

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
Dhanteras 2026, Lakshmi Chalisa: धनतेरस से दिवाली तक का समय मां लक्ष्मी की आराधना के लिए बेहद खास माना जाता है. इस दौरान घरों में दीप जलाने के साथ माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां लक्ष्मी को धन, वैभव और सुख-समृद्धि की देवी माना गया ह...

Dhanteras 2026, Lakshmi Chalisa: धनतेरस से दिवाली तक का समय मां लक्ष्मी की आराधना के लिए बेहद खास माना जाता है. इस दौरान घरों में दीप जलाने के साथ माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां लक्ष्मी को धन, वैभव और सुख-समृद्धि की देवी माना गया है. कहते हैं कि जो भक्त सच्चे मन से उनकी आराधना करते हैं, उनके घर में खुशहाली बनी रहती है.धनतेरस और दिवाली की पूजा में माता लक्ष्मी की चालीसा पढ़ने का भी विशेष महत्व बताया गया है. मान्यता है कि पूजा के दौरान लक्ष्मी चालीसा का पाठ करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है और परिवार में सुख-शांति व समृद्धि बनी रहती है. यही वजह है कि दीपोत्सव के इन खास दिनों में भक्त माता की पूजा के साथ चालीसा का पाठ भी करते हैं.

बता दें कि साल 2026 में धनतेरस का पर्व 6 नवंबर, शुक्रवार को मनाया जा रहा है, जबकि दिवाली 8 नवंबर, रविवार को मनाई जाएगी. ऐसे में अगर आप भी इस धनतेरस और दिवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा कर रहे हैं, तो पूजा के दौरान श्रद्धा के साथ लक्ष्मी चालीसा का पाठ जरूर करें.

Original Source
https://www.aajtak.in/religion/news/story/dhanteras-diwali-2026-lakshmi-chalisa-path-puja-significance-dhanteras-par-kare-laxmi-chalisa-ka-path-tviss-dskc-2689675-2026-11-06?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World