Dhanteras 2026: धनतेरस पर खाली बर्तन घर लाए तो मां लक्ष्मी हमेशा के लिए रूठ जाएंगी, घर में छा जाएगी कंगाली!

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
 Dhanteras 2026:  पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है. इस साल यह पर्व 6 नवंबर 2026 को मनाया जाएगा.  धनतेरस का दिन धन, सुख-समृद्धि और अच्छी सेहत की कामना से जुड़ा है. इस दिन भगवान कुबेर और माता लक्ष्मी की पूजा की...

 Dhanteras 2026:  पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है. इस साल यह पर्व 6 नवंबर 2026 को मनाया जाएगा.  धनतेरस का दिन धन, सुख-समृद्धि और अच्छी सेहत की कामना से जुड़ा है. इस दिन भगवान कुबेर और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है. धनतेरस आते ही बाजारों में भी रौनक बढ़ जाती है और लोग जमकर खरीदारी करते हैं.

इस खास मौके पर सोने-चांदी के गहने, बर्तन और दूसरी नई चीजें खरीदना शुभ माना जाता है. खासकर धनतेरस पर बर्तन खरीदने की पुरानी परंपरा है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दिन खरीदा गया बर्तन खाली घर लाना अच्छा नहीं माना जाता? धार्मिक मान्यता है कि खाली बर्तन अभाव का संकेत होता है. इसलिए बर्तन घर लाने से पहले उसमें कुछ न कुछ भर लेना चाहिए. आइए जानते हैं कि इसके पीछे क्या मान्यता है और नए बर्तन में क्या भरकर लाना शुभ माना जाता है.

धनतेरस पर खाली बर्तन घर लाना क्यों माना जाता है अशुभ?

धनतेरस पर सोना-चांदी के साथ बर्तन खरीदने की भी पुरानी परंपरा है. लेकिन धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन नया बर्तन खाली घर लाना अच्छा नहीं माना जाता. कहते हैं कि खाली बर्तन अभाव का प्रतीक होता है. इसलिए इसे घर लाने से पहले उसमें चावल, गेहूं, जल या कुछ सिक्के भर लेने चाहिए. मान्यता है कि ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि और बरकत बनी रहती है.

1. घर में खुशहाली और पूर्णता का प्रतीक

धनतेरस पर मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए नए बर्तन खरीदे जाते हैं. मान्यता है कि बर्तन में कुछ भरकर घर लाने से परिवार में हमेशा खुशहाली बनी रहती है. इसलिए इस दिन खाली बर्तन घर लाने से बचते हैं.

अन्न और पानी को जीवन के लिए बहुत जरूरी माना जाता है. इसलिए धनतेरस पर नए बर्तन में चावल, गेहूं या पानी भरकर घर लाते हैं. मान्यता है कि ऐसा करने से घर में पूरे साल खाने-पीने की कमी नहीं होती और धन-धान्य बना रहता है. कुछ लोग बर्तन में सिक्के भी रखते हैं.

3. भगवान गणेश और समृद्धि से जुड़ी मान्यता

धनतेरस पर नए बर्तन में कुछ भरकर घर लाना शुभ माना जाता है. इसे भगवान गणेश के आशीर्वाद और घर में बरकत से जोड़कर देखा जाता है. मान्यता है कि इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है.

धनतेरस पर नया बर्तन खरीदकर उसे भरकर घर लाना शुभ माना जाता है.  इसके पीछे मान्यता है कि ऐसा करने से घर में हमेशा सुख-शांति और बरकत बनी रहती है. इसलिए अगर आप भी इस धनतेरस पर बर्तन खरीद रहे हैं, तो उसे खाली घर न लाएं. उसमें थोड़े चावल, गेहूं, पानी या कुछ सिक्के डालकर घर में प्रवेश करें. माना जाता है कि इससे घर में धन-धान्य की कमी नहीं होती.  

Original Source
https://www.aajtak.in/religion/news/story/dhanteras-2026-why-not-bring-empty-utensils-home-dhanteras-par-khali-bartan-lana-shubh-ya-ashubh-tviss-dskc-2687022-2026-11-03?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World