ट्रंप का बड़ा एक्शन! CNN, MS NOW और Politico को व्हाइट हाउस से किया बैन

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि वे CNN, MS NOW और Politico को व्हाइट हाउस से बैन कर रहे हैं. ट्रंप के मुताबिक, इन मीडिया संस्थानों की कवरेज उनके पक्ष में नहीं थी. उन्होंने यह भी धमकी दी कि आगे आने वाले समय में दूसरे मीडिया आउटलेट्स पर भी ऐसी रोक लगाई जा ...

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि वे CNN, MS NOW और Politico को व्हाइट हाउस से बैन कर रहे हैं. ट्रंप के मुताबिक, इन मीडिया संस्थानों की कवरेज उनके पक्ष में नहीं थी. उन्होंने यह भी धमकी दी कि आगे आने वाले समय में दूसरे मीडिया आउटलेट्स पर भी ऐसी रोक लगाई जा सकती है.  

ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू होगा. उन्होंने लिखा, "मैं CNN, MS NOW और Politico को व्हाइट हाउस से बैन कर रहा हूं क्योंकि वे लगातार 'फेक न्यूज़' की रिपोर्टिंग कर रहे हैं."

ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर पोस्ट करते हुए CNN को 'फेक न्यूज CNN' कहा. वहीं उन्होंने MS NOW को लेकर कहा कि उन्होंने कम व्यूअरशिप और विश्वसनीयता के कारण अपने नेटवर्क का नाम बदलकर MSNBC कर दिया है. 

US President Donald Trump posts on Truth Social: "I am proud to announce that, effective immediately, I am banning Fake News CNN, MSNOW (who recently changed their name from MSNBC due to lack of viewership and credibility!), and Politico (The recipients of an illegal and… pic.twitter.com/Y5Y1kJhNyO

Politico को लेकर ट्रंप ने दावा किया कि जो बाइडेन प्रशासन के दौरान Politico को अमेरिकी सरकार से तकरीबन 80 लाख डॉलर का सब्सक्रिप्शन मिला था. ट्रंप ने अपने पोस्ट में इसे 'भ्रष्टाचार' बताया. ट्रंप ने यह भी कहा कि आने वाले समय में दूसरे मीडिया आउटलेट्स पर भी कार्रवाई की जा सकती है. उन्होंने कहा कि मीडिया संस्थानों को राष्ट्रपति, प्रशासन और अमेरिका के बारे में झूठी या मनगढ़ंत खबरें नहीं फैलानी चाहिए.   

#WATCH | US President Donald Trump reacts to his announcement banning CNN, MSNOW, and Politico from the White House. He says, "…Our country has to have honest news... You need a fair press and an honest press... You know how fake their reporting is. It's one-sided. It's never… https://t.co/p8m3auPZcH pic.twitter.com/OXGzJo57Cm

इस फैसले को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "हमारे देश को सच्ची खबरें चाहिए. हमें निष्पक्ष और ईमानदार प्रेस की जरूरत है. आप जानते हैं कि उनकी रिपोर्टिंग कितनी फर्जी होती है. यह एकतरफा होती है."

ट्रंप लंबे समय से ऐसी न्यूज़ कवरेज से नाराज़ रहे हैं जो उन्हें अपने खिलाफ लगती है. यह पहली बार नहीं है जब ट्रंप प्रशासन ने ऐसा फैसला लिया हो, पहले भी वे ऐसे फैसले ले चुके हैं. 

पत्रकारों के साथ ट्रंप के टकराव का लंबा इतिहास रहा है. जनवरी 2025 में राष्ट्रपति बनने के बाद से उन्होंने प्रेस की आलोचना और तेज़ कर दी है. उन्होंने बार-बार उन मीडिया आउटलेट्स पर निशाना साधा है जिनके कार्यक्रम में उनकी सरकार की आलोचना की जाती है.

कई बार वे पत्रकारों और मीडिया संस्थानों पर सोशल मीडिया के जरिए भी निशाना साध चुके हैं. दूसरी बार राष्ट्रपति बनने के बाद ट्रंप ने The New York Times, The Wall Street Journal और BBC समेत कई मीडिया संस्थानों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की है. इन मामलों को लेकर मीडियो और प्रेस की स्वतंत्रता से जुड़े सवाल भी लगातार उठते रहे हैं.

Original Source
https://www.aajtak.in/world/story/donald-trump-bans-cnn-msnbc-politico-from-white-house-fake-news-allegations-ntc-acwi-rpti-2646532-2026-09-19?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Politics