ब्राउन सूट में CM विजय, गुलाबी साड़ी में तृषा, रिसेप्शन में साथ-साथ नजर आए, PHOTOS

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार थलापति विजय और एक्ट्रेस तृषा कृष्णन एक बार फिर एक सार्वजनिक कार्यक्रम में एक साथ नजर आए हैं, जिसके बाद दोनों के रिश्तों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. (Photo:Apoorva/ Pramod Madhav)

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार थलापति विजय और एक्ट्रेस तृषा कृष्णन एक बार फिर एक सार्वजनिक कार्यक्रम में एक साथ नजर आए हैं, जिसके बाद दोनों के रिश्तों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. (Photo:Apoorva/ Pramod Madhav)

हाल ही में चेन्नई में आयोजित वाईएस अनिल रेड्डी की बेटी के वेडिंग रिसेप्शन में विजय और तृषा ने एक साथ शिरकत की. इस मौके पर विजय की मां शोभा चंद्रशेखर भी उनके साथ मौजूद थीं. (Photo:ITG)

अनिल रेड्डी आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वाईएसआरसीपी प्रमुख वाईएस जगन मोहन रेड्डी के चचेरे भाई हैं. इस हाई-प्रोफाइल इवेंट में दोनों का साथ दिखना इसलिए भी सुर्खियां बटोर रहा है क्योंकि लंबे समय से तमिल फिल्म इंडस्ट्री और सोशल मीडिया पर दोनों के अफेयर को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. (Photo:ITG)

शादी के इस भव्य कार्यक्रम से सामने आए वीडियो और तस्वीरों में विजय ने भूरे रंग का फॉर्मल सूट पहन रखा था, जबकि तृषा गुलाबी रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं.(Photo:ITG)

दोनों ने नए कपल के साथ मुस्कुराते हुए तस्वीरें खिंचवाईं. इस रिसेप्शन में बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव और उनकी पत्नी शलिमा समेत राजनीति और सिनेमा जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल थीं. (Photo:ITG)

इस कार्यक्रम के दौरान विजय को आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी के साथ बेहद गर्मजोशी से बातचीत करते हुए देखा गया. (Photo:ITG)

यह पहली बार नहीं है जब विजय और तृषा किसी शादी या इवेंट में साथ पहुंचे हों. इससे पहले मार्च महीने में भी दोनों चेन्नई में फिल्म निर्माता कलपति एस. सुरेश के बेटे के रिसेप्शन में एक साथ नजर आए थे.(Photo:ITG)

इसके अलावा, सितंबर में यूनाइटेड किंगडम के सिल्वरस्टोन सर्किट में आयोजित 'मिशेलिन ले मैन्स कप' रेस में भी दोनों को देखा गया था, जहां विजय मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए थे. (Photo:ITG)

विजय और तृषा के रिश्तों को लेकर अफवाहों का बाजार तब और गर्म हो गया था, जब विजय की पत्नी संगीता ने तलाक की अर्जी दाखिल की थी.  हालांकि, बाद में इस अर्जी को वापस ले लिया गया था. (Photo:ITG)

Original Source
https://www.aajtak.in/entertainment/south-movies/photo/cm-thalapathy-vijay-trisha-krishnan-attend-wedding-reception-in-chennai-pose-with-jagan-mohan-reddy-adani-photo-tmovg-2689290-2026-11-05?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World