'कभी मास्टर ने कॉपी बदल दी, कभी स्याही खत्म हो गई...' राहुल गांधी पर CM योगी का तंज

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में गुरुवार को आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिरकत की. इस दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मंत्री, विधायक, जनप्रतिनिधि और भाजपा के पदाधिकारी भी मौजूद रहे. 

गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में गुरुवार को आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिरकत की. इस दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मंत्री, विधायक, जनप्रतिनिधि और भाजपा के पदाधिकारी भी मौजूद रहे. 

पदयात्रा के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उनकी तुलना गांव के ऐसे लड़के से की, जो बार-बार परीक्षा में फेल होने के बाद हर बार नया बहाना बनाता है.

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी की स्थिति गांव के उस लड़के जैसी हो गई है, जो बार-बार परीक्षा में फेल होता है और हर बार अपनी नाकामी के लिए नया बहाना तलाश लेता है. उन्होंने एक किस्सा सुनाते हुए कहा कि पहली बार फेल होने पर लड़का कहता है कि मास्टर साहब ने उसकी कॉपी बदल दी, दूसरी बार कहता है कि पेपर में सिलेबस से बाहर के सवाल आ गए. तीसरी बार वह पेन की स्याही खत्म होने को अपनी नाकामी की वजह बताता है और चौथी बार कहता है कि सामने बैठा लड़का तेजी से लिख रहा था, जिससे उसका ध्यान भटक गया.

योगी ने इस उदाहरण के जरिए कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कमोबेश यही प्रवृत्ति अब कांग्रेस की हो गई है. जनता का विश्वास खो चुकी पार्टी अपनी हार की जिम्मेदारी स्वीकार करने के बजाय लगातार बहाने बनाती है.

‘कांग्रेस और इंडी गठबंधन को लगातार नकार रही जनता’ मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र जनता के विश्वास, संवैधानिक मर्यादाओं और जनादेश के सम्मान पर आधारित है. लेकिन कांग्रेस और उसका इंडी गठबंधन भारत के महान लोकतंत्र को अराजकता, अस्थिरता और अव्यवस्था की आग में झोंकने का प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि जनता लगातार कांग्रेस और इंडी गठबंधन को नकार रही है.

योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस के पुराने शासन का जिक्र करते हुए भ्रष्टाचार के आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि जब-जब कांग्रेस को देश की सत्ता में काम करने का अवसर मिला, उसने अपने कथित भ्रष्ट आचरण से देश को कटघरे में खड़ा किया. मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासनकाल में एक के बाद एक घोटाले हुए.

‘लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध भाजपा कार्यकर्ता’ मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के लोकतंत्र की रक्षा, संवैधानिक मर्यादाओं के सम्मान और जनादेश की सर्वोच्चता का संदेश देने के लिए यह पदयात्रा आयोजित की गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की असली ताकत जनता का विश्वास और उसकी सक्रिय भागीदारी है.

Original Source
https://www.aajtak.in/elections/assembly-chunav/story/cm-yogi-adityanath-ghaziabad-padayatra-speech-bjp-rahul-gandhi-congress-news-ntc-ksrj-utrath-rpti-2688922-2026-11-05?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World