Bullet को चुनौती! नई Honda बाइक लॉन्च, 5,000 में करें बुक
Honda ने भारतीय बाजार में अपनी मशहूर बाइक CB350C का नया अपडेटेड मॉडल लॉन्च किया है.
वहीं DLX वेरिएंट के लिए 2,02,700 रुपये और स्पेशल एडिशन वेरिएंट की कीमत 2,04,700 रुपये तय की गई है.
नई CB350C के स्पेशल एडिशन को कंपनी ने खास तौर पर नए लुक के साथ पेश किया है. इसमें रेबल रेड मैटेलिक और मैट ड्यून ब्राउन कलर ऑप्शन मिलता है.
इसके अलावा बाइक पर स्ट्राइप वाले ग्राफिक्स और स्पेशल एडिशन की ब्रांडिंग भी दी गई है, जिससे इसका लुक पहले से ज्यादा आकर्षक दिखाई देता है.
DLX वेरिएंट को पांच अलग-अलग रंगों में खरीदा जा सकता है, जबकि DLX Pro वेरिएंट तीन कलर ऑप्शन के साथ उपलब्ध है.
इस बाइक में 348.36 सीसी का एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है. यह इंजन 20.8bhp की पावर और 29.5Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.
इस इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. बाइक में असिस्ट और स्लीपर क्लच भी मिलता है, जो गियर बदलने के दौरान स्मूथ राइड देता है.
बाइक में आगे 19-इंच और पीछे 18-इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं. सस्पेंशन के लिए फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में डुअल स्प्रिंग सेटअप मिलता है.
ब्रेकिंग को बेहतर बनाने के लिए दोनों पहियों पर सिंगल डिस्क ब्रेक दिया गया है और सेफ्टी के लिए इसमें डुअल-चैनल ABS मिलता है.
Honda CB350C का डिजाइन रेट्रो और क्लासिक मोटरसाइकिलों से इंस्पायर्ड है. इसका सीधा मुकाबला रॉयल एनफील्ड बुलेट जैसी बाइक से है.
Honda CB350C में एनालॉग-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है. बाइक में होंडा स्मार्टफोन वाइस कंट्रोल सिस्टम भी दिया गया है.
इसके अलावा बाइक में ऑल-LED लाइटिंग सेटअप दिया गया है. 186 किग्रा वजनी इस बाइक में 15.2 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है.