Budh Gochar 2026: 26 सितंबर से 4 राशियों के अच्छे दिन! बुध बदलेंगे चाल, धन के बनेंगे योग

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
Budh Gochar 2026: सितंबर के आखिरी दिनों में ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. 26 सितंबर 2026 को बुध ग्रह तुला राशि में प्रवेश करेंगे. ज्योतिष के अनुसार बुध को बुद्धि, वाणी, व्यापार, गणना, तर्क और आर्थिक मामलों का कारक माना जाता है. ऐसे में बुध का तुला राशि में जाना कई ...

Budh Gochar 2026: सितंबर के आखिरी दिनों में ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. 26 सितंबर 2026 को बुध ग्रह तुला राशि में प्रवेश करेंगे. ज्योतिष के अनुसार बुध को बुद्धि, वाणी, व्यापार, गणना, तर्क और आर्थिक मामलों का कारक माना जाता है. ऐसे में बुध का तुला राशि में जाना कई राशियों के लिए करियर और धन से जुड़े मामलों में महत्वपूर्ण हो सकता है. बुध इस राशि में 2 दिसंबर तक रहेंगे. 

तुला राशि शुक्र की राशि है और बुध-शुक्र के बीच मित्रता का संबंध माना जाता है. इसलिए इस गोचर को खास माना जा रहा है. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार इसका असर नौकरी, व्यापार, निवेश, बातचीत और नए संपर्कों पर दिखाई दे सकता है. 

मिथुन राशि के स्वामी स्वयं बुध हैं. ऐसे में यह गोचर आपके लिए कई नए रास्ते खोल सकता है. नौकरी करने वाले लोगों को नई जिम्मेदारी या किसी नए प्रोजेक्ट का अवसर मिल सकता है. 

व्यापार से जुड़े लोगों के लिए नए क्लाइंट और बिजनेस संपर्क बनने के योग हैं. आपकी बातचीत और समझाने की क्षमता से काम बन सकता है. किसी पुराने आर्थिक मामले में भी प्रगति हो सकती है. 

अगर आप लंबे समय से नौकरी बदलने या किसी नए काम की शुरुआत करने की योजना बना रहे हैं तो इस दौरान उस दिशा में प्रयास बढ़ा सकते हैं. 

कर्क राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर करियर और आर्थिक मामलों में नए अवसर लेकर आ सकता है. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और काम करने का तरीका वरिष्ठ अधिकारियों का ध्यान खींच सकता है. नौकरी में बदलाव की कोशिश कर रहे लोगों को कोई प्रस्ताव मिल सकता है. व्यापार करने वालों के लिए नए लोगों से संपर्क लाभदायक हो सकता है. 

बुध का गोचर आपकी ही राशि में होने जा रहा है. ऐसे में आत्मविश्वास और संवाद क्षमता में बढ़ोतरी महसूस हो सकती है. नौकरी और कारोबार में अपनी बात प्रभावी ढंग से रखने का मौका मिलेगा. जो लोग मीडिया, लेखन, मार्केटिंग, शिक्षा, कंसल्टिंग, सेल्स या कम्युनिकेशन से जुड़े हैं, उनके लिए यह अवधि महत्वपूर्ण हो सकती है. 

मकर राशि के जातकों के लिए बुध का तुला राशि में गोचर करियर से जुड़े मामलों में बदलाव ला सकता है. कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिलने या किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने का अवसर मिल सकता है. जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें संपर्कों के जरिए कोई अच्छा अवसर मिल सकता है. कारोबार में भी नए समझौते या नए क्लाइंट मिलने की संभावना बन सकती है. रुके हुए काम धीरे-धीरे आगे बढ़ सकते हैं. आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए बनाई गई योजनाओं पर काम शुरू करने का भी समय मिल सकता है. 

ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार बुध का संबंध व्यापार, लेखन, शिक्षा, संचार, बैंकिंग, गणना और बुद्धि से माना जाता है. इसलिए इस गोचर के दौरान इन क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए बदलाव देखने को मिल सकते हैं. 

नौकरीपेशा लोगों के लिए बातचीत और नेटवर्किंग महत्वपूर्ण रहेगी. वहीं कारोबारियों को नए संपर्कों से फायदा मिलने की संभावना है. विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं में एकाग्रता बढ़ाने का समय माना जा सकता है. 

हालांकि, ज्योतिषीय फल सामान्य राशि के आधार पर बताए जाते हैं. किसी व्यक्ति पर बुध के गोचर का वास्तविक प्रभाव उसकी जन्मकुंडली और ग्रहों की स्थिति के अनुसार अलग-अलग हो सकता है. 

Original Source
https://www.aajtak.in/religion/news/story/budh-gochar-2026-tula-rashi-4-rashiyon-ko-dhan-labh-tvisz-dskc-2650617-2026-09-23?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World