त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला, हथियार छीनने की कोशिश, सरकारी गाड़ी में तोड़फोड़

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
त्रिपुरा में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास तस्करों के एक समूह ने सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों पर हमला कर दिया. हमले में BSF के तीन जवान घायल हो गए. आरोप है कि हमलावरों ने घायल जवानों से हथियार छीनने की भी कोशिश की. इसके अलावा आरोपियों ने एक सरकारी वाहन में भी तोड़फोड़ की. घटना के ...

त्रिपुरा में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास तस्करों के एक समूह ने सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों पर हमला कर दिया. हमले में BSF के तीन जवान घायल हो गए. आरोप है कि हमलावरों ने घायल जवानों से हथियार छीनने की भी कोशिश की. इसके अलावा आरोपियों ने एक सरकारी वाहन में भी तोड़फोड़ की. घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई.

यह घटना सोमवार सुबह बॉक्सानगर के अशाबाड़ी इलाके में हुई. जानकारी के मुताबिक, बॉक्सानगर के अशाबाड़ी इलाके में सोमवार सुबह BSF के जवानों पर कथित तस्करों के एक समूह ने हमला किया. हमलावरों ने जवानों के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिसमें तीन जवान घायल हो गए. हमले के दौरान आरोपियों ने जवानों के पास मौजूद हथियार छीनने की कोशिश भी की. 

हालांकि, इस दौरान हथियार छीने जाने की कोशिश से जुड़ी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है. हमलावरों ने मौके पर मौजूद एक सरकारी वाहन को भी निशाना बनाया और उसमें तोड़फोड़ की.

BSF जवानों पर हुए इस हमले की त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कड़ी निंदा की है. उन्होंने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर घटना को बेहद गंभीर और अस्वीकार्य बताया. मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरक्षा बलों के जवानों के खिलाफ इस तरह की हिंसा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जा सकती. उन्होंने साफ किया कि सुरक्षाकर्मियों पर हमला गंभीर चिंता का विषय है और ऐसे मामलों में कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.

मुख्यमंत्री माणिक साहा ने संबंधित अधिकारियों को हमले के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ तेजी से और कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि आरोपियों को कानून के दायरे में लाकर न्याय सुनिश्चित किया जाना चाहिए. मुख्यमंत्री ने अपने बयान में कहा कि देश की सुरक्षा में तैनात जवान सम्मान और सुरक्षा के हकदार हैं. उनकी सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है.

I strongly condemn the brutal assault on our brave BSF personnel at Ashabari by a group of miscreants. Such acts of violence against our security forces are completely unacceptable and deserve unequivocal condemnation. Any attack on our security personnel is a matter of grave concern and must be dealt with firmly in accordance with the law. Concerned authorities directed to take swift and stringent action against those responsible and ensure that justice is delivered. Our security personnel deserve the utmost respect and protection.

मुख्यमंत्री माणिक साहा ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'मैं अशाबाड़ी में हमारे बहादुर BSF जवानों पर उपद्रवियों के एक समूह द्वारा किए गए बर्बर हमले की कड़ी निंदा करता हूं. हमारे सुरक्षा बलों के खिलाफ इस तरह की हिंसा पूरी तरह अस्वीकार्य है और इसकी स्पष्ट रूप से निंदा की जानी चाहिए.'

उन्होंने आगे कहा कि सुरक्षा कर्मियों पर किसी भी तरह का हमला गंभीर चिंता का विषय है और कानून के अनुसार इससे सख्ती से निपटा जाना चाहिए. मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को दोषियों के खिलाफ तत्काल और कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है, ताकि उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जा सके.

फिलहाल, इस घटना में घायल तीनों BSF जवानों की स्थिति, हथियार छीनने की कोशिश में हमलावरों को मिली सफलता और आरोपियों के खिलाफ की गई कार्रवाई को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है.

Original Source
https://www.aajtak.in/crime/news/story/tripura-bsf-jawans-attack-boxanagar-smugglers-manik-saha-pvzs-dskc-2686934-2026-11-03?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Technology