कोच्ची में जंतर-मंतर... प्रकाश राज ने छोटी दिवाली पर प्रोटेस्ट का दिया कॉल, भड़के BJP नेता
सिंघम फेम एक्टर प्रकाश राज एक बार फिर अपनी बात को लेकर चर्चा में हैं. इस बार उन्होंने चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ आवाज उठाई है. प्रकाश राज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वीडियो शेयर करते हुए लोगों से 7 नवंबर को कोच्चि के जंतर-मंतर पर होने वाले विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है. उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शन में छात्र, युवा, सिविल सोसाइटी और अलग-अलग संगठनों के प्रतिनिधि एक साथ आकर SIR के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करेंगे. 7 जनवरी को ही देशभर में छोटी दिवाली मनाई जाएगी.
प्रकाश राज ने वीडियो में कहा, “कल 7 तारीख को कोच्चि के जंतर-मंतर पर SIR के खिलाफ प्रदर्शन है. कृपया इसमें शामिल हों. छात्र, युवा, सिविल सोसाइटी और अलग-अलग संगठनों के प्रतिनिधि एक साथ आ रहे हैं. हम इस कठोर SIR प्रक्रिया के खिलाफ आवाज उठाएंगे और अपने लोकतंत्र को बचाने की कोशिश करेंगे. मैं भी वहां रहूंगा. आप भी आइए और शांतिपूर्ण तरीके से विरोध का हिस्सा बनिए. सरकार और चुनाव आयोग को बताइए कि हम लोकतंत्र की हत्या बर्दाश्त नहीं करेंगे.”
Tomorrow 7 th …. jantar mantar in Kochi . Please come and join in this protest against SIR . https://t.co/ReyobYBQ4L
वहीं, प्रकाश राज की इस अपील पर BJP प्रवक्ता KVS Haridas ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. CJP के ‘जंतर-मंतर एट कोच्चि’ प्रदर्शन को लेकर उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने हाल ही में CJP नेताओं की फंडिंग से जुड़ी जानकारी सामने रखी थी. हरिदास ने आरोप लगाया कि एक नेता को अमेरिका में मौजूद भारत-विरोधी ताकतों से फंडिंग मिली, जबकि दूसरे को पाकिस्तान के नेताओं से कथित तौर पर पैसा मिला.
KVS Haridas ने सवाल उठाया कि क्या केरल सरकार को ऐसे लोगों का समर्थन करना चाहिए और क्या पुलिस को उन्हें राज्य में अराजकता फैलाने की अनुमति देनी चाहिए. उन्होंने केरल पुलिस और राज्य सरकार से प्रकाश राज को केरल में प्रवेश करने से रोकने की अपील भी की. साथ ही, इस मामले में UAPA के तहत कार्रवाई किए जाने की मांग की.
#WATCH | Kochi, Kerala: On CJP's 'Jantar Mantar at Kochi' protest on Nov 7, BJP spokesperson KVS Haridas says, “...We should not forget that just yesterday, Union Minister Dr Jitendra Singh revealed details about the funding of CJP leaders. One of the leaders was allegedly financed by anti-India forces based in the US, while another was allegedly financed by politicians in Pakistan... Whether the Kerala government should support these people and whether the Kerala Police should permit them to create anarchy in Kerala must be viewed seriously... I request the Kerala Police and the state government not to allow him to enter Kerala. This is a case that should be dealt with under the UAPA...”
एक तरफ प्रकाश राज SIR के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल होने की अपील कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ BJP नेता के बयान ने इस मुद्दे को और गरमा दिया है. अब देखना होगा कि 7 नवंबर को होने वाले प्रदर्शन के दौरान यह सियासी टकराव किस मोड़ पर पहुंचता है.
