'मेरी मौत की जिम्मेदार पत्नी है' मेरठ में BJP नेता के बेटे प्रवल ने की आत्महत्या, वीडियो में छलका दर्द

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
Uttar Pradesh News: मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के पटेल पुरी निवासी और बीजेपी मंडल उपाध्यक्ष राजीव गुप्ता के 26 वर्षीय बेटे प्रवल ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी.  कैंट क्षेत्र में बेहोश मिलने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. गाजियाबाद मे...

Uttar Pradesh News: मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के पटेल पुरी निवासी और बीजेपी मंडल उपाध्यक्ष राजीव गुप्ता के 26 वर्षीय बेटे प्रवल ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी.  कैंट क्षेत्र में बेहोश मिलने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. गाजियाबाद में प्राइवेट नौकरी करने वाले प्रवल की शादी एक साल पहले 2 नवंबर 2025 को ऋषि नगर निवासी स्नेहा गुप्ता से हुई थी. मृतक प्रवल पत्नी स्नेहा और उसके परिवार के लगातार मानसिक उत्पीड़न और धमकियों से परेशान था. 

आत्महत्या से पहले बनाए गए वीडियो में प्रवल ने अपनी पत्नी स्नेहा गुप्ता और उसके परिवार को अपनी मौत का मुख्य जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने बताया कि शादी के बाद से ही उन्हें और उनके माता-पिता को मेंटली टॉर्चर किया जा रहा था. प्रवल ने आरोप लगाया कि पत्नी उनकी मां के साथ मारपीट करती थी, बहन से बदतमीजी की और उनकी पूरी संपत्ति अपने नाम कराना चाहती थी. प्रवल ने यह भी बताया कि 31 अक्टूबर को पुलिस लाइन परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग के दौरान पत्नी ने उन पर झूठे और गंभीर आरोप लगाए थे.

बेटे की मौत के बाद भाजपा नेता पिता राजीव गुप्ता की तबीयत बिगड़ गई. उन्होंने दर्द भरे लहजे में कहा कि आज ही के दिन वह अपने बेटे की बारात लेकर गए थे और आज ठीक एक साल बाद वे उसकी दूसरी बारात लेकर जा रहे हैं, जिसमें वे लोग भी आए जिन्हें बुलाया नहीं गया था. वहीं, मृतक की मां किरन गुप्ता ने आरोप लगाया कि बहू घर का कोई काम नहीं करती थी, घंटो फोन पर बात करती थी और लगातार अलग रहने का दबाव बना रही थी. मां ने बहू और उसके परिवार के लिए सख्त सजा की मांग की है.

मामले को लेकर सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि 1 नवंबर 2026 को कंकरखेड़ा क्षेत्र में एक युवक द्वारा जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास करने की सूचना मिली थी, जिसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस जांच में सामने आया है कि युवक का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था और पुलिस लाइन परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग चल रही थी. पुलिस सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है और इस प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है.

Original Source
https://www.aajtak.in/uttar-pradesh/story/meerut-bjp-leaders-son-praval-dies-by-suicide-due-to-wife-pain-mental-torture-last-video-viral-lclam-strc-2687202-2026-11-03?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World