Asian Games 2026 Day 13 Live: तीरंदाजी में आएगा एक और गोल्ड मेडल, महिला रिकर्व टीम फाइनल में
एशियन गेम्स 2026 का आज तेरहवां दिन है. आज भारत की ओर से बॉक्सिंग, हॉकी, आर्चरी और कुश्ती में मेडल्स की बरसात होनी तय है. वहीं बाकी इवेंट्स में भी भारतीय खिलाड़ियों पर निगाहे हैं. भारत आज शानदार प्रदर्शन कर मेडल टैली में और आगे बढ़ना चाहेगा. आइची-नागोया एशियन गेम्स से जुड़े अपडेट्स हम लगातार आपके साथ शेयर कर रहे हैं. कृपया इस पेज को लगातार रिफ्रेश करते रहिएगा...
एशियन गेम्स के 12वें दिन यानी 1 अक्टूबर को भारत के खाते में 6 मेडल आए, जिसमें दो सिल्वर और चार ब्रॉन्ज शामिल रहे. रेसलर नितेश सिवाच ने मेन्स 87 किग्रा ग्रीको-रोमन वर्ग में सिल्वर मेडल जीता. वहीं प्रिंस नोबल और मनु फ्रांसिस की जोड़ी सेलिंग (स्किफ इवेंट) में रजत पदक प्राप्त करने में सफल रही. स्क्वैश में भारत की महिला और पुरुष टीम्स ने ब्रॉन्ज मेडल जीते. वहीं विमेंस सेलिंग (स्किफ इवेंट) और तीरंदाजी की कंपाउंड इंडिविजुअल स्पर्धा में भी एक-एक कांस्य पदक आया.
भारतीय महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम ने एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए चीन को सेमीफाइनल में 5-1 से हरा दिया. अंकिता भाकत, कीर्ति और कुमकुम मोहम्मद की टीम अब गोल्ड मेडल के लिए साउथ कोरिया से भिड़ रही हैं. यह मुकाबला ओकाजाकी चुओ सोगो पार्क में हो रहा है. 2023 एशियन गेम्स में भारत की महिला कंपाउंड टीम ने ब्रॉन्ज जीता था.
तीरंदाजी में शानदार खबर सामने आई है. कुमकुम मोहोड, अंकिता भाकत और कीर्ति की तिकड़ी ने विमेंस रिकर्व टीम इवेंट के फाइनल में पहुंच गई है. सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने चीन को 5-1 से हराया. स्वर्ण पदक मैच में भारत का मुकाबला साउथ कोरिया से होने वाला है. एशियन गेम्स में विमेंस रिकर्व टीम स्पर्धा में भारत पहली बार फाइनल में पहुंचा है.
सुप्रभात दोस्तो! आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 का आज 13वां दिन है. आज भी भारतीय खिलाड़ी एक्शन में हैं. हमारे साथ बने रहिएगा और इस पेज को रिफ्रेश करते रहिएगा. हम लगातार एशियन गेम्स से जुड़े अपडेट्स शेयर कर रहे हैं.


