Asian Games 2026 के रोमांचक मुकाबलों में छाए भारतीय खिलाड़ी! झोली में आए कई शानदार मेडल
एशियन गेम्स का रोमांच अपने चरम पर है और रविवार का दिन भारतीय खिलाड़ियों के लिए मिला-जुला रहा. ट्रैक एंड फील्ड से लेकर हॉकी और बॉक्सिंग तक भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत के दम पर देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया. भारत ने रविवार को कुल 7 मेडल जीते और इसके साथ ही कुल पदकों की संख्या 37 हो गई है.
ट्रैक एंड फील्ड के मुकाबलों में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई मेडल अपने नाम किए. सर्वेश कुशारे ने मेन्स हाई जंप में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया.
पारुल चौधरी ने विमेंस 3000 मीटर स्टीपलचेस में शानदार दौड़ लगाते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीता और अपना पर्सनल बेस्ट भी बनाया. डेकाथलन के कड़े मुकाबलों में तेजस्विन शंकर ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए ब्रॉन्ज मेडल देश की झोली में डाला.
विमेंस 200 मीटर फाइनल में हरिता भद्र ने सबको चौंकाते हुए शानदार अंदाज में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. विमेंस लॉन्ग जंप में एन्सी सोजन को कड़े मुकाबले के बाद सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा.
A PODIUM SEALED WITH A NATIONAL RECORD! 🇮🇳🥉 Parul Chaudhary wins Bronze in the Women’s 3000m Steeplechase at #AsianGames2026 with a spectacular National Record timing of 9:08.67.#Cheer4Bharat pic.twitter.com/Gq0K1pAA9I
भारतीय महिला हॉकी टीम ने मैदान पर अपना जलवा बिखेरते हुए सिंगापुर को 7-0 से करारी शिकस्त दी और पूल बी में टॉप पर अपनी जगह पक्की कर ली. इस मैच में सुनेलिता टोप्पो ने दो शानदार गोल दागे.
भारतीय मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी है. अंकुश, परवीन और नरेन्द्र ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज करके सेमीफाइनल में जगह बना ली है और देश के लिए कम से कम ब्रॉन्ज मेडल पक्के कर दिए हैं.
A LEAP INTO HISTORY! 🇮🇳🥈 Sarvesh Kushare clears 2.25m to win a historic Silver in the Men’s High Jump at #AsianGames2026, ending India’s 56-year wait for a medal in this event!#Cheer4Bharat pic.twitter.com/G2lxnLi9W7
स्क्वैश कोर्ट पर भारत को थोड़े संघर्ष के बाद सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा. अभय सिंह और युवा स्टार अनाहत सिंह दोनों ही अपने-अपने सिंगल्स फाइनल मुकाबलों में मलेशियाई खिलाड़ियों से हारकर सिल्वर मेडल के साथ दूसरे स्थान पर रहे.
भारतीय तीरंदाजों ने रविवार को बेहतरीन फॉर्म दिखाते हुए कंपाउंड और रिकर्व के 5 अलग-अलग इवेंट्स के सेमीफाइनल में शानदार तरीके से अपनी जगह पक्की कर ली है.
Congratulations to Tejaswin Shankar on winning the Bronze in the Men’s Decathlon at the #AsianGames2026. #Cheer4Bharat pic.twitter.com/uvnb3oIN72
बैडमिंटन कोर्ट पर भारतीय खिलाड़ियों के लिए दिन थोड़ा कठिन रहा. पीवी. सिंधु और उन्नति हुड्डा समेत सभी छह सिंगल्स और डबल्स के खिलाड़ी अपने-अपने कड़े मुकाबले हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गए. वहीं भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए वियतनाम को 3-0 से हरा दिया.
