AQI 400 के पार, क्या टहलने के लिए बाहर जाना ठीक? डॉक्टर ने बताया किनको है खतरा 

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
दिल्ली - एनसीआर के कई इलाकों में AQI (वायु गुणवत्ता सूचकांक) 400 के पार चला गया है. प्रदूषण का इतना लेवल क्या सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है. बढ़े हुए AQI में  सैर के लिए बाहर जाना चाहिए? किन लोगों को इससे ज्यादा खतरा हो सकता है. इन सवालों का जवाब डॉक्टर से जानते हैं.

दिल्ली - एनसीआर के कई इलाकों में AQI (वायु गुणवत्ता सूचकांक) 400 के पार चला गया है. प्रदूषण का इतना लेवल क्या सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है. बढ़े हुए AQI में  सैर के लिए बाहर जाना चाहिए? किन लोगों को इससे ज्यादा खतरा हो सकता है. इन सवालों का जवाब डॉक्टर से जानते हैं.

यशोदा मेडिसिटी में रेस्पिरेटरी मेडिसिन डिपार्टमेंट में डॉ. अंकित भाटिया ने इस बारे में बताया है. वह कहते हैं कि जब एक्यूआई 400 के पार हो तो बाहर लंबी सैर पर जाने के बारे में नहीं सोचना चाहिए. इस समय चिंता की बात सिर्फ बाहर खराब हवा में बिताया गया समय ही नहीं है, बल्कि यह भी है कि एक्सरसाइज के दौरान कोई व्यक्ति कितने समय तक बाहर है. अगर इतने बढ़े हुए पॉल्यूशन में आप ज्यादा समय तक बाहर है तो इससे लंग्स पर असर हो सकता है. इसलिए फिलहाल बाहर ज्यादा देर तक सैर करने से बचें. सुबह या शाम दोनों समय ही बाहर निकलना सेहत को खराब कर सकता है. आप ये कोशिश करें कि वॉक और एक्सरसाइज घर के अंदर ही करें. अगर बहुत जरूरी है तो ही बाहर वॉक करें. 

डॉ अंकित कहते हैं कि अगर आप किसी जरूरी काम से बाहर जा रहे हैं तो मास्क लगाएं. अच्छी तरह से फिट होने वाला N95 रेस्पिरेटर मास्क PM2.5 के छोटे- छोटे कणों के लंग्स में जाने से रोक सकता है. हालांकि  मास्क कितना असरदार होगा, यह इस बात पर निर्भर करता है कि वह नाक और मुंह के चारों ओर कितनी अच्छी तरह फिट बैठता है. अगर कहीं गैप रह जाए, तो प्रदूषित हवा अंदर आ सकती है. वहीं, कपड़े के मास्क और ढीले सर्जिकल मास्क पहनने से बचें.

यह भी पढ़ें: प्रदूषण का लिवर पर भी असर? नई रिसर्च में सामने आया कनेक्शन, इन लोगों को ज्यादा खतरा

बच्चों, बुजुर्गों और अस्थमा, COPD या हार्ट की बीमारियों से पीड़ित लोगों को विशेष रूप से सावधान रहने की जरूरत है. बहुत ज्यादा प्रदूषण वाले दिनों में, वॉक  घर के अंदर करना ही सही है.  इससे लोग एक्टिव भी रह सकते हैं और उनके फेफड़ों पर ज्यादा प्रेशर नहीं बढ़ता है. 

Original Source
https://www.aajtak.in/health/story/delhi-ncr-aqi-400-pollution-morning-walk-health-risks-dskc-2687519-2026-11-03?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World