Ananya Panday Dating Aarav Bhatia: विदेशी मॉडल से टूटा रिश्ता, अब अक्षय कुमार के बेटे को डेट कर रहीं अनन्या पांडे? दिवाली पार्टी के बाद शुरू हुई चर्चा
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे की पर्सनल लाइफ फिर से चर्चा में आई है. दो दिन पहले सेलेब्रिटी फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर शानदार दिवाली पार्टी हुई थी, जहां अनन्या को अक्षय कुमार के बेटे आरव संग देखा गया. एक्ट्रेस ने उनके साथ अपनी फोटो भी शेयर की थी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर वो काफी वायरल हुई.
अनन्या पांडे की फोटो पर चर्चा इसलिए भी शुरू हुई क्योंकि उन्होंने उसमें आरव के लिए 'माई हार्ट' लिखा हुआ था, और दोनों एक-दूसरे के काफी करीब लग रहे थे. यूजर्स का मानना है कि अनन्या अब अक्षय कुमार के बेटे को डेट कर रही हैं. दिवाली पार्टी से पहले अनन्या और आरव विदेश में साथ छुट्टियां मनाते हुए भी नजर आए थे. एक्ट्रेस ने उनके साथ अपनी एक फोटो भी शेयर की थी. हालांकि उनके बीच क्या रिश्ता है, इसके बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती.
Ananya Panday is four years older than Arav Kumar. @Gtok, Are they dating each other? https://t.co/q8PirxwkVJ
#AnanyaPanday with AKSHAY KUMAR son Aarav Bhatia ~ My Heart" as a caption❤️ https://t.co/S1O7GRE3NI
वैसे अनन्या और आरव के बीच उम्र में चार साल का फासला है. एक्ट्रेस के पिता चंकी पांडे और अक्षय कुमार इंडस्ट्री में काफी पुराने दोस्त रहे हैं. दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है. हाउसफुल फ्रैंचाइजी में आई हर फिल्म में दोनों साथ आए. ऐसे में अनन्या और आरव भी एक-दूसरे को बचपन से जानते होंगे. लेकिन उनकी डेटिंग की चर्चाओं ने फिलहाल सोशल मीडिया पर तहलका सा मचा दिया है. देखना है कि एक्ट्रेस अपनी डेटिंग की बातों पर क्या रिएक्ट करती हैं.
बता दें कि अनन्या पांडे का कुछ समय पहले अपने बॉयफ्रेंड वॉकर ब्लैंको संग ब्रेकअप हुआ था. वो एक विदेशी मॉडल हैं, जिन्होंने कथित तौर पर एक्ट्रेस को दो साल तक डेट किया. हालांकि उन्होंने कभी अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया था. वॉकर के अलावा अनन्या ने कार्तिक आर्यन, ईशान खट्टर और आदित्य रॉय कपूर को भी कथित तौर पर डेट किया है.