Afgani Paneer Recipe: बोरिंग मटर पनीर छोड़ें, त्योहार पर पूड़ियों संग बनाकर खाएं अफगानी पनीर, रणवीर बरार ने बताई रेसिपी
दीवाली और भाई दूज जैसे बड़े त्योहारों के मौके पर अगर आप हर बार वही साधारण मटर पनीर या कढ़ाई पनीर बनाकर ऊब चुके हैं, तो इस बार अपनी किचन में कुछ नया और शाही ट्राई करें. प्रसिद्ध मास्टरशेफ रणवीर बरार के अंदाज में बनाएं मखमली, क्रीमी और बेहद स्वादिष्ट अफगानी पनीर. इसमें बिना टमाटर के, दही, काजू, हरे धनिये और खड़े मसालों की एक खास ग्रेवी तैयार की जाती है, और पनीर के टुकड़ों को हल्का ग्रिल या शैलो फ्राई करके डाला जाता है. त्योहार के दिन गरमा-गरम फूली हुई पूड़ियों या पराठों के साथ यह अफगानी पनीर खाने में लाजवाब लगता है. आइए जानते हैं इसे बनाने की सबसे आसान विधि और सीक्रेट टिप्स...
अफगानी पनीर बनाने का स्टेब बाय स्टेप तरीका - पेस्ट के लिए सबसे पहले एक पैन में तेल डालें, जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें हरी मिर्च, अदरक, लहसुन की कलियां, हरा धनिया डालकर अच्छी तरह भून लें. इसे एक कटोरे में निकाल लें और एक तरफ रख दें. उसी पैन में तेल डालें. तेल गरम होने पर इसमें सफेद प्याज और स्वादानुसार नमक डालें, साथ ही हरा धनिया भी डाल दें. प्याज के पारदर्शी होने तक भूनें. अब इसे उसी बाउल में निकाल लें.
इसमें दही मिलाएं, फिर इस मिश्रण को ग्राइंडर जार में डालकर एक चिकना पेस्ट बना लें. इसे आगे इस्तेमाल के लिए अलग रख दें.
दही के मिश्रण के लिए: एक बाउल में तैयार किया हुआ पेस्ट, दही, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, गरम मसाला और एक चुटकी जीरा पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं. इसे आगे इस्तेमाल के लिए अलग रख दें.
पनीर मैरिनेशन के लिए: एक बाउल में पनीर, तेल, कुटी हुई काली मिर्च, एक चुटकी हींग, अदरक-लहसुन का पेस्ट, स्वादानुसार नमक और धनिए के नरम डंठल डालकर अच्छी तरह मिलाएं (मैरिनेट करें). इसे आगे इस्तेमाल के लिए अलग रख दें.
पनीर अफगानी के लिए: एक हांडी या गहरे बर्तन में तेल और घी डालें. गरम होने पर इसमें तेजपत्ता और दालचीनी डालें और अच्छी तरह चटकने दें. अब इसमें तैयार किया हुआ दही का मिश्रण डालें और थोड़ी देर तक अच्छी तरह भूनें. जरूरत के अनुसार पानी डालें और ग्रेवी के मनचाहे गाढ़ेपन तक पकाएं. इसे एक सर्विंग डिश में निकालें, ऊपर से थोड़ी सूखी मेथी डालें, तैयार किया हुआ पनीर रखें और हरे धनिए से सजाएं. इसे रोटी के साथ गरमागरम परोसें.
पनीर भूनने के लिए: एक पैन में तेल डालें. तेल गरम होने पर इसमें मैरिनेट किया हुआ पनीर डालें और सुनहरा भूरा होने तक भूनें. इसे आगे ऊपर से डालने या फिर ऐसे ही खाने के लिए अलग रख दें.


