8th Pay Commission: ₹25000 की पेंशन हो जाएगी 87500 रुपये? 8वें वेतन आयोग में अब तक क्या-क्या

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
8वें वेतन आयोग के गठन को अब एक साल हो गया है. 3 नवंबर 2025 को इसका गठन किया गया था और इसे अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए 18 महीने का समय दिया गया यानी मई 2027 के आसपास. हालांकि, तमाम राज्यों में वेतन आयोग ने कर्मचारी संगठनों के साथ बैठकें की हैं, लेकिन अभी तक सैलरी और पेंशन में किए ज...

8वें वेतन आयोग के गठन को अब एक साल हो गया है. 3 नवंबर 2025 को इसका गठन किया गया था और इसे अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए 18 महीने का समय दिया गया यानी मई 2027 के आसपास. हालांकि, तमाम राज्यों में वेतन आयोग ने कर्मचारी संगठनों के साथ बैठकें की हैं, लेकिन अभी तक सैलरी और पेंशन में किए जाने बदलाव को लेकर तस्वीर साफ नहीं हो सकी है.

हालांकि, तमाम रिपोर्ट्स में बड़े-बड़े अनुमान जरूरी जाहिर किए जा रहे हैं. सैलरी हाइक के साथ ही ये चर्चाएं भी तेज हैं कि पेंशनभोगियों की बल्ले-बल्ले होने वाली है, क्योंकि 25,000 रुपये की पेंशन वेतन आयोग की सिफारिशें मंजूर होने के बाद सीधे बढ़कर 87,500 रुपये हो जाएगी. आइए जानते हैं अभी तक इसमें क्या-क्या अपडेट आए हैं? 

रिपोर्ट के बाद ही होगा अंतिम फैसला बता दें कि फिलहाल 8वें वेतन आयोग की कर्मचारी संगठनों के साथ बैठकों का दौर जारी है. आयोग अभी भी सामने आने वाली डिमांड्स पर विचार-विमर्श कर रहा है.

बीते अक्टूबर महीने में टीम ने मुंबई का दौरा किया था. बीते अगस्त महीने की 10 तारीख को लोकसभा में एक सवाल का जवाब में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने साफ किया था कि कमीशन ने अपनी सिफारिशें जमा नहीं की हैं. उन्होंने कहा था कि अभी न ही इसके लागू होने की तारीख और न ही फिटमेंट फैक्टर पर कोई फैसला हुआ है, क्योंकि ऐसे मुद्दों पर सरकार के फैसले रिपोर्ट के बाद आते हैं.

मतलब आयोग की रिपोर्ट और उसके बाद सरकार के फैसले से ही कर्मचारियों की सैलर, पेंशनभोगियों की पेंशन और अन्य चीजें तय की जाएंगी. हालांकि, तमाम एक्सपर्ट्स और रिपोर्ट्स में संगठनों की मांगों के आधार पर सैलरी-पेंशन हाइक का अनुमान जाहिर किया जा रहा है. ऐसे में जरूरी है कि सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक टिप्पणी किए जाने से पहले 8th CPC से जुड़े अपडेट के लिए वित्त मंत्रालय और PIB पर ही भरोसा करें. 

3.83 फिटमेंट फैक्टर की चर्चा  8वें वेतन आयोग की टीम और कर्मचारी संगठनों की बातचीत में जो सबसे बड़ी मांग सामने आई है, उनमें कम से कम ₹69,000 बेसिक-पे और फिटमेंट फैक्टर 3.833 किया जाना शामिल है. इससे साफ पता चलता है कि आखिर कर्मचारी क्या चाहते हैं? हालांकि, इन्हें मानना सरकार के ऊपर है. 

हालांकि, 2.57, 2.86, 3.00 और 3.15 फिटमेंट फैक्टर के आंकड़े भी काफी चर्चा में हैं, लेकिन इनमें से किसी को भी आधिकारिक तौर पर मंजूरी नहीं मिली है. हाल ही में वायरल हुए एक दावे के अनुसार, ₹25,000 की बेसिक पेंशन बढ़कर ₹87,500 हो सकती है और Pension Hike का ये अनुमानित आंकड़ा वेतन आयोग के सामने आई फिटमेंट फैक्टर 3.5 किए जाने की डिमांड पर आधारित है. 

हालांकि, सरकार की ओर से वेतन आयोग की रिपोर्ट पेश होने के बाद सरकार की जाने वाली सिफारिशों पर विचार करेगी और फिर संशोधन को लेकर ऐलान करेगी. यानी ये पूरी तरह से सरकार के ऊपर निर्भर होगा कि कितना सैलरी या पेंशन हाइक दिया जाएगा. 

Original Source
https://www.aajtak.in/business/utility/story/8th-pay-commission-rs-25k-pension-will-be-convert-in-87500-rupee-know-what-update-tutc-dskc-2688068-2026-11-04?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World