चंबल के जंगलों में गोलियों की गूंज! मुरैना में 80 हजार के इनामी डकैत कल्ली गुर्जर का शॉर्ट एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में पुलिस ने चंबल के कुख्यात डकैत कल्ली गुर्जर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. उस पर 80 हजार रुपये का इनाम घोषित था. एनकाउंटर के दौरान कल्ली के पैर में गोली लगी. पुलिस ने उसके साथी अजय गुर्जर को भी गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह के अन्य सदस्य मौके से ...

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में पुलिस ने चंबल के कुख्यात डकैत कल्ली गुर्जर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. उस पर 80 हजार रुपये का इनाम घोषित था. एनकाउंटर के दौरान कल्ली के पैर में गोली लगी. पुलिस ने उसके साथी अजय गुर्जर को भी गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह के अन्य सदस्य मौके से फरार हो गए.

एसपी धर्मराज मीणा ने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि गुरुवार को सूचना मिलने पर बनमोर पुलिस की टीम पहाड़ी गांव के पास जंगल वाले इलाके में पहुंची थी. पुलिस के मुताबिक, वहां मौजूद कल्ली के गिरोह ने टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिसमें कल्ली के पैर में गोली लगी.

घायल कल्ली को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों के मुताबिक, उसकी हालत खतरे से बाहर है. पुलिस ने उसके साथी अजय गुर्जर को भी मौके से गिरफ्तार किया है. बाकी आरोपी भागने में सफल रहे.

पुलिस के अनुसार, कल्ली के पास से एक पिस्तौल और एक अन्य हथियार बरामद हुआ है. वहीं, अजय के पास से 12 बोर की बंदूक और 50 जिंदा कारतूस मिले हैं.

एसपी ने बताया कि कल्ली गुर्जर मुरैना जिले के देवगढ़ थाना इलाके के बरबसीन गांव का रहने वाला है. यह गांव चंबल नदी के पास स्थित है और जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर है.

पुलिस के मुताबिक, कल्ली पर मुरैना, ग्वालियर और श्योपुर जिलों में हत्या, हत्या के प्रयास, लूट और डकैती समेत करीब 20 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं. वह राजस्थान पुलिस को भी वांछित था. वारदात के बाद वह अक्सर पड़ोसी राजस्थान के धौलपुर जिले में भाग जाता था. उसकी गिरफ्तारी पर 80 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था.

यह भी पढ़ें: पुलिस छानती रही जंगल, डकैत ने मंदिर से बना दिया वीडियो... 60 हजार के इनामी कल्ली गुर्जर के वायरल दावे से मचा हड़कंप

कल्ली सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर अपने विरोधियों को धमकी देने के लिए भी चर्चा में रहा है. करीब 20 दिन पहले उसका एक वीडियो सामने आया था. इसमें वह मुरैना के महेश्वर मंदिर के सामने खड़ा होकर अपने विरोधी करुआ गुर्जर को चुनौती देता दिखाई दिया था.

इससे पहले करुआ ने भी एक वीडियो में कल्ली और उसके परिवार के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था. इसके जवाब में कल्ली ने अपना वीडियो पोस्ट किया था.

यह भी पढ़ें: 'सरेंडर कर दूंगा लेकिन...', जिस मोस्ट वांटेड डकैत कल्ली गुर्जर को ढूंढ रही कई जिलों की पुलिस, उसका Exclusive इंटरव्यू

करीब तीन महीने पहले कल्ली और उसके साथियों पर ग्वालियर में आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कंटेनर ट्रक चालक से रंगदारी मांगने का आरोप लगा था. बताया गया कि आरोपी बिना रजिस्ट्रेशन नंबर वाली सफेद बोलेरो से पहुंचे थे.

आरोप है कि चालक ने पैसे देने से इनकार किया तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी. इस दौरान कंटेनर ट्रक के सभी 12 टायर फट गए थे. पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके खिलाफ दर्ज मामलों के संबंध में जानकारी जुटा रही है.

Original Source
https://www.aajtak.in/madhya-pradesh/story/morena-kalli-gurjar-dacoit-arrested-police-encounter-80-thousand-reward-lcln-dskc-2689095-2026-11-05?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World