मध्य प्रदेश में दर्दनाक हादसा, बरसाती नाले में बही श्रद्धालुओं की कार, 8 की मौत

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले के नलखेड़ा में बड़ा हादसा हुआ है. दरअसल, यहां मां बगलामुखी मंदिर के पास श्रद्धालुओं की कार बरसाती नाले में बह गई. हादसे में कार सवार 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई. मृतकों में 3 बच्चे, 2 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं. सभी श्रद्धालु नलखेड़ा दर्शन के लिए आए...

मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले के नलखेड़ा में बड़ा हादसा हुआ है. दरअसल, यहां मां बगलामुखी मंदिर के पास श्रद्धालुओं की कार बरसाती नाले में बह गई. हादसे में कार सवार 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई. मृतकों में 3 बच्चे, 2 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं. सभी श्रद्धालु नलखेड़ा दर्शन के लिए आए थे.

बताया जा रहा है कि रात में इलाके में तेज बारिश हुई थी. इसके बाद बरसाती नाले में पानी का बहाव बढ़ गया. इसी दौरान श्रद्धालुओं की कार नाले की चपेट में आ गई. तेज बहाव के कारण कार पानी में बह गई. हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

यह हादसा मां बगलामुखी मंदिर के पास हुआ. श्रद्धालु नलखेड़ा में दर्शन के लिए पहुंचे थे. इसी दौरान उनकी कार बरसाती नाले के पास पहुंची. नाले में पानी का बहाव तेज था. कार अचानक पानी की चपेट में आ गई. घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन को जानकारी दी गई. प्रशासन और रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची. इसके बाद नाले में राहत और बचाव का काम शुरू किया गया. टीम कार और उसमें सवार लोगों को तलाशने में जुटी है.

हादसे में 8 लोगों की मौत हुई है. इनमें 3 बच्चे, 2 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं. सभी नलखेड़ा में दर्शन करने आए थे. मौके पर बड़ी संख्या में लोग भी पहुंच गए. प्रशासनिक अमला राहत और बचाव के काम में जुटा है. नाले में तेज बहाव के कारण रेस्क्यू टीम को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.

हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. प्रशासन की ओर से मृतकों की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है. घटना की जानकारी उनके परिवारों तक पहुंचाने की प्रक्रिया भी की जा रही है.

फिलहाल नाले में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. प्रशासन की टीम पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, रात में हुई तेज बारिश के बाद नाले में पानी बढ़ा था. इसी दौरान श्रद्धालुओं की कार बह गई.  

Original Source
https://www.aajtak.in/india/story/nalkheda-agar-malwa-8-pilgrims-killed-after-car-swept-away-by-rain-swollen-drain-ntc-aktw-2646696-2026-09-19?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World