70KM का माइलेज, 78 हजार कीमत, इस बाइक पर टूट पड़े लोग

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
हीरो मोटोकॉर्प के लिए अगस्त का महीना शानदार रहा है. अगस्त 2026 में कंपनी ने 5,41,038 टू-व्हीलर्स बेची हैं. ईयर-ऑन-ईयर कंपनी की ग्रोथ 4.53 परसेंट है.

हीरो मोटोकॉर्प के लिए अगस्त का महीना शानदार रहा है. अगस्त 2026 में कंपनी ने 5,41,038 टू-व्हीलर्स बेची हैं. ईयर-ऑन-ईयर कंपनी की ग्रोथ 4.53 परसेंट है.

वहीं पिछले महीने के मुकाबले कंपनी की सेल्स में 8.22 परसेंट का इजाफा हुआ है. जुलाई में कंपनी ने 4,99,943 यूनिट्स को बेचा था. 

कंपनी के पोर्टफोलियो में सबसे ज्यादा बिकने वाला नाम स्प्लेंडर है. हीरो ने अगस्त 2026 में स्प्लेंडर की कुल 3,53,842 यूनिट्स को बेचा है. 

पिछले साल के मुकाबले इस साल अगस्त में स्प्लेंडर की ग्रोथ 13.52 परसेंट की है. अगस्त 2025 में कंपनी ने 3,11,698 यूनिट्स बेची थीं.

हीरो मोटोकॉर्प स्प्लेंडर के तमाम यूनिट्स को बेचता है. स्प्लेंडर प्लस इसका सबसे सस्ता वेरिएंट है. इसकी शुरुआती कीमत 77,777 रुपये एक्स शोरूम है. 

बाइक में 97.2 सीसी का इंजन मिलता है, जो 5.9kW की पावर और 8.05 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है. बाइक 70Kmpl का माइलेज ऑफर करती है. 

हीरो स्प्लेंडर के अलावा कंपनी की एचएफ डीलक्स दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक है. हालांकि, इन दोनों में अंतर काफी बड़ा है. 

जहां हीरो स्प्लेंडर की मंथली सेल्स 3.53 लाख यूनिट्स पर है. वहीं एचएफ डीलक्स की सिर्फ 69,794 यूनिट्स ही अगस्त में बिकी हैं.

हीरो स्प्लेंडर भारतीय बाजार में मौजूदा सबसे पुराने नेमप्लेट्स में से एक है. कंपनी इस नाम से 100 सीसी और 125 सीसी सेगमेंट बाइक्स बेचती है.

Original Source
https://www.aajtak.in/visualstories/auto/hero-splendor-august-2026-sales-price-features-details-auam-286069-26-09-2026?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World