पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कराई पति की हत्या, सड़क हादसा दिखाकर बीमा क्लेम लेने की थी साजिश, 60 CCTV कैमरों ने खोला राज

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
जिले के बर्डोद में करीब एक सप्ताह पहले हुए ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस जांच में सामने आया कि युवक की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर कराई थी. हत्या के पीछे पत्नी के प्रेम संबंधों को वजह बताया जा रहा है. इतना ही नहीं, आरोपियों ने हत्या को सड़क ह...

जिले के बर्डोद में करीब एक सप्ताह पहले हुए ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस जांच में सामने आया कि युवक की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर कराई थी. हत्या के पीछे पत्नी के प्रेम संबंधों को वजह बताया जा रहा है. इतना ही नहीं, आरोपियों ने हत्या को सड़क हादसे का रूप देने की साजिश भी रची थी, ताकि मृतक की मौत के बाद बीमा क्लेम की रकम हासिल की जा सके. 

हालांकि, पुलिस ने करीब 60 CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर इस पूरी साजिश का पर्दाफाश कर दिया. मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मृतक की पत्नी की भूमिका की जांच जारी है.

बहरोड़ के एसपी सतवीर सिंह ने गुरुवार को मीडिया को बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजेश उर्फ राजू मिस्त्री (34) निवासी पदमाड़ा खुर्द, थाना मुंडावर, जिला खैरथल-तिजारा और शमशेर उर्फ शिवा उर्फ शिवम (27) निवासी फतेहगंज पूर्वी मोहल्ला, जिला बरेली, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक, इस हत्याकांड की साजिश योजनाबद्ध तरीके से रची गई थी. आरोपियों ने वारदात को इस तरह अंजाम देने की कोशिश की, जिससे शुरुआत में किसी को हत्या का शक न हो और मामला सड़क दुर्घटना लगे.

पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपियों ने सतीश को योजनाबद्ध तरीके से हरियाणा बुलाया था. वहां उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. आरोपियों ने उसे अधमरा समझकर घटनास्थल पर ही छोड़ दिया और वहां से फरार हो गए. बाद में गंभीर चोटों के कारण युवक की मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की कोशिश थी कि इस वारदात को सामान्य सड़क हादसे की तरह पेश किया जाए. इसके लिए हत्या के बाद शव को इस तरह ठिकाने लगाने की कोशिश की गई, जिससे पुलिस को शुरुआत में कोई स्पष्ट सुराग न मिल सके.

बर्डोद में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद सदर थाना पुलिस ने मृतक सतीश के भाई मुकेश सैनी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया था. पुलिस ने जब शव की जांच की तो उसके सिर पर चोट के निशान मिले. इसके अलावा शरीर पर कड़बी के पत्ते भी पाए गए. इन परिस्थितियों ने पुलिस का शक गहरा कर दिया और मामले की गहन जांच शुरू की गई. इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे करीब 60 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली. फुटेज में बाइक पर शव ले जाते हुए दो संदिग्ध दिखाई दिए. इसी अहम सुराग के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची.

CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने राजेश उर्फ राजू मिस्त्री और शमशेर उर्फ शिवा उर्फ शिवम को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान राजेश ने हत्या की साजिश और वारदात में अपनी भूमिका स्वीकार की. इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. जांच में सामने आया कि इस वारदात के पीछे मृतक की पत्नी रेखा सैनी और राजेश के बीच प्रेम संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस का आरोप है कि इसी रिश्ते के चलते पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई गई थी. फिलहाल पुलिस इस साजिश में सभी लोगों की भूमिका और घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है.

पुलिस जांच में मृतक के पारिवारिक हालात से जुड़ी जानकारी भी सामने आई है. पुलिस के मुताबिक, सतीश बर्डोद में रहता था, जबकि उसकी पत्नी रेखा सैनी बानसूर में मकान बनाकर रह रही थी. जांच में पत्नी और उसके कथित प्रेमी राजेश के बीच संबंधों की बात सामने आई है. पुलिस को आशंका है कि पति की हत्या की साजिश में पत्नी की भूमिका अहम रही है. आरोप है कि इसी योजना के तहत सतीश को हरियाणा बुलाया गया और फिर उसके साथ मारपीट कर उसकी हत्या कर दी गई. हालांकि, पुलिस फिलहाल पत्नी की भूमिका से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

इस हत्याकांड का सबसे चौंकाने वाला पहलू बीमा क्लेम से जुड़ा है. पुलिस जांच के मुताबिक, आरोपियों ने हत्या को सड़क हादसे का रूप देने की योजना बनाई थी. इसके पीछे कथित मकसद मृतक की मौत को दुर्घटना बताकर बीमा पॉलिसी की रकम हासिल करना था. यानी हत्या के बाद पुलिस और जांच एजेंसियों को गुमराह करने के लिए पूरी कहानी सड़क दुर्घटना के इर्द-गिर्द तैयार करने की कोशिश की गई थी. हालांकि, शव पर मिले चोट के निशान और CCTV फुटेज जैसे अहम सबूतों ने इस साजिश की परतें खोल दीं. पुलिस अब बीमा क्लेम से जुड़े दस्तावेजों और इस साजिश में शामिल लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है.

बर्डोद में युवक की संदिग्ध मौत के बाद पुलिस के सामने इस ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाने की चुनौती थी. शुरुआत में मृतक की पहचान से जुड़े तथ्यों और घटनास्थल से मिले सुरागों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई. इसके बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, CCTV फुटेज और आरोपियों से पूछताछ के जरिए मामले की कड़ियां जोड़ीं. करीब एक सप्ताह की जांच के बाद पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया. फिलहाल राजेश उर्फ राजू मिस्त्री और शमशेर उर्फ शिवा उर्फ शिवम पुलिस गिरफ्त में हैं. पुलिस हत्या की पूरी साजिश, पत्नी रेखा सैनी की भूमिका और बीमा क्लेम से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है.

Original Source
https://www.aajtak.in/crime/police-and-intelligence/story/wife-lover-husband-murder-insurance-claim-bardod-rajasthan-pvzs-strc-2700872-2026-11-19?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World